Gwalior Crime News: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सुबह की सैर पर निकले वृद्ध का मोबाइल छीनकर एक लुटेरा भाग निकला। उसे पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपित से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हो गया है। उस पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि गोविंदपुरी में रहने वाले 76 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद तेनगुरिया बिजली कंपनी से रिटायर्ड हैं। वह रोज सुबह सैर पर जाते हैं। बुधवार को भी रोज की तरह सुबह वह सैर पर निकले थे। जैसे ही वजह सिरोल रोड स्थित हरदौल गार्डन के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर एक बदमाश आया और मोबाइल छीनकर भाग गया। बुजुर्ग ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिरोल थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की। इसके बाद आरोपित की तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद आरोपित को पकड़ लिया। वह सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था, जिसके फुटेज देखने पर उसकी पहचान हो गई। पकड़े गए आरोपित का नाम मनोज जाटव है।

10 वर्षीय बालक के साथ दो किशोरों ने किया दुष्कृत्य

10 वर्षीय बालक के साथ दो किशोरों ने ही दुष्कृत्य किया। उसे बिस्किट देने के बहाने साथ ले गए और उसके साथ गलत काम किया। घटना घाटीगांव की है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज की और दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल ने बताया कि रेंहट गांव में रहने वाला बालक आंगनबाड़ी के पास खेल रहा था। यहां पास ही में रहने वाले दो किशोर उसे बिस्किट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। एक की उम्र 16 वर्ष और दूसरे की उम्र 14 वर्ष है। दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसे धमकाकर भगा दिया। बालक घर पहुंचा, उसने किसी को कुछ नहीं बताया। तब उसके स्वजन ने कपड़ों पर खून लगा देखा। जब उससे बात की तब वह रोने लगा। उसने पूरी घटना बताई। फिर उसके स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp