-नाक के ऊपर का मुंह दुपट्टे बंधा हुआ था
-बहोड़ापुर में मायका, चार शहर के नाके पर अकेली रहती थी
Gwalior Crime News: जाेगेंद्र सेन, ग्वालियर नईदुनिया। ट्रिपल आइटीएम के पास सड़क किनारे एक महिला का गुरुवार की सुबह पड़ा मिला। मृतका का नाक से ऊपर का चेहरा उसक दुपट्टे से बंधा था। मृतक के गले पर निशान से साफ था कि महिला की हत्या गला घोटकर की गई है। मौके पर ही शव की पहचान 28 साल की लक्ष्मी उर्फ आरती मिश्रा के रूप हुई। मृतका तलाकशुदा है। उसका मायका बहोड़ापुर में हैं। पति से तलाक होने के बाद चार शहर के नाके पर अकेली रहती थी। पुलिस महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए उसका मोबाइल के साथ नंबर की सीडीआर निकाल रही है। पुलिस को पता चला कि मृतका के मित्रों की लंबी फेहरिस्त है। एसपी अमित सांघी ने बताया महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के िलिए सीएसपी रवि भदौरिया, टीआई आलोक सिंह परिहार की टीम को लगाया गया है।
ट्रिपल आइटीएम के पास सैर करने वाले लोगों को सड़क किनारे एक महिला का शव नजर आया। महिला का शव पड़े होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही सीएसपी रवि भदौरिया व हजीरा थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक पिंक का कलर का कुर्ती और पीले रंग की लेगी पहने हुई थी। मृतक के पैर में बीछिए थे। और नाक से ऊपर तक मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ था। महिला का शव मिलने की सूचना पर कालेज के आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर ही तलाकशुदा के रूप में हुई पहचान
पुलिस के मुंह पर बंधा दुपट्टा खोलने पर शव की पहचान चार शहर के नाका निवासी लक्ष्मी उर्फ आरती मिश्रा के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि मृतका मायका बहोड़ापुर में है। आरती की शादी सुनील दुबे के साथ हुई थी। चार साल पहले ही उसका तलाक हुआ है। मृतका चार शहर का नाका पर अकेली रहती थी। पहचान होने के बाद पुलिस को मृतका के भाई का नंबर मिला। पुलिस भाई को काल कर बुलाया। भाई ने शव की पहचान लक्ष्मी मिश्रा के रूप में की।
गले पर निशान, हत्या हुई है
बारीकी से पड़ताल करने पर मृतका के जाहिराना तौर पर चोट के कोई निशान नजर नहीं आ रहा है। लेकिन गर्दन पर गला घोंटे के निशान अवश्य नजर आ रहे हैं। पुुलिस ने स्वीकार किया कि महिला की हत्या की गई है और लाश को किसी वाहन से यहां रात के अंधेरे में डाला है। यह भी तय है कि महिला की हत्या उसके घर में नहीं हुई है। अन्य किसी स्थान पर हुई है। अन्यथा लाश को सड़क पर फेंकने का रिस्क नहीं उठाते।
मोबाइल की सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस चार शहर के नाके से लेकर ट्रिपल आइटीएम कालेज के तक के मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को अब तक महिला का मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस को उसका नंबर अवश्य पता चल गया। पुलिस मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाल कर पता लगा रही है कि महिला किन-किन लोगों के संपर्क में थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का काई लोगों से परिचय और मधुर संबंध थे। पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Posted By: vikash.pandey
- #Gwalior Crime News
- #Murder in Gwalior
- #Woman murdered in Gwalior
- #Dead body found near Gwalior Triple ITM
- #Murder of divorced woman in Gwalior
- #Gwalior Hazira Police Station News
- #Gwalior Highlights
- #Gwalior Breaking News
- #Gwalior News
- #Gwalior
- #Gwalior Latest News
- #gwalior special news
- #ग्वालियर में मर्डर
- #ग्वालियर में महिला की हत्या
- #ग्वालियर ट्रिपल आइटीएम के पास मिला शव
- #ग्वालियर में तलाकशुदा महिला की हत्या
- #ग्वालियर हजीरा थाना न्यूज
- #ग्वालियर हाइलाइट्स
- #ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- #ग्वालियर न्यू