Gwalior Crime News: ग्वालियर . नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर के गिरवाई थाना स्थित हाइवे एक मामला सामने आया है। यहां हाइवे के होटल प्रिंस मामा के कमरे में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला का शव होटल के कमरा नंबर 204 में मिला है। पुलिस ने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू कर दी है।
दोस्त के साथ बुक किया था रूम
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाली कुशवाह (31) नाम की महिला विवाहिता है। वह ग्वालियर के बालाजीपुरम की रहने वाली है। महिला सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर अपने दोस्त गोविंद सिंह पाल के साथ होटल पहुंची थी। उन्होंने छह घंटे के लिए रूम बुक किया था। कुछ देर बाद गोविंद बाहर निकला।
अंदर से लगा ली थी कुंडी
महिला ने अंदर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक वह बाहर बैठा रहा। फिर होटल के स्टाफ को खबर दी। शाम को पुलिस पहुंची। रूम का दरवाजा खोला, तो महिला अंदर फंदे पर मिली।
महिला के दोस्त को पकड़ा
पुलिस ने महिला के दोस्त को पकड़ लिया है। आशंका जताई जा रही है महिला और उसके दोस्त के बीच शायद किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसके बाद उसने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। पुलिस और भी एंगल पर पड़ताल कर रही है।
Posted By: anil tomar