Gwalior Crime News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के पति और बेटे को भी आरोपितों ने पीटा। इस मामले में पुरानी छावनी पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पुरानी छावनी निवासी 35 वर्षीय महिला अपने पति और बेटे के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में उसे रिंकू, रामनिवास और मोनू ने रोक लिया। इन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जब पति और बेटे ने टोका तो इनके साथ मारपीट की। यहां बता दें कि महिला के पति से इन युवकों ने करीब 3 लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ दिनों से इनके बीच पैसों के लेनदेन पर भी विवाद चल रहा था।
पुरानी छावनी में सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
पुरानी छावनी इलाके में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक बोलने में भी असमर्थ है। उसे यहां से गुजर रहे लोगों ने अस्पताल भिजवाया। पुरानी छावनी थाने के पास सोमवार रात को अज्ञात वाहन एक युवक को टक्कर मार गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। घायल युवक की मदद के लिए यहां से गुजर रहे वाहन चालक रुके। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी।
डिवाइडर तोड़ने वाले वाहन चालक को दिया नोटिस
लापरवाही से वाहन चलाते हुए डिवाइडर को क्षतिग्रस्त करने वाले वाहन चालक को नगर निगम ने भरपाई के लिए नोटिस जारी किया है। थाटीपुर बजरिया निवासी वाहन चालक कमलेश श्रीवास्तव की लापरवाही के चलते गत रविवार को काल्पी ब्रिज के पास गाड़ी ने डिवाडर और रैलिंग तोड़ने के साथ ही पेड़-पौधों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। नोडल अधिकारी रोहित तिवारी ने बताया कि इससे निगम संपत्ति को हानि हुई है। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण जनहानि की भी संभावना थी। यह मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 279 के अंतर्गत भी आपराधिक श्रेणी में आता है. इसके चलते वाहन चालक को नोटिस जारी कर कहा गया है कि दो दिन के अंदर वर्तमान बाजार मूल्य के हिसाब से भरपाई की जाए, अन्यथा इन धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close