Gwalior Crime News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। आप नेता रुचि गुप्ता के साथ यूनिवर्सिटी थाने में एक महिला ने मारपीट कर दी। जिस महिला ने आप नेता के साथ मारपीट की है, उसके बेटे की सड़क हादसे में मौत हुई थी। वह कार रुचि गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके चलते इस मामले में यूनिवर्सिटी थाने के एसआइ ने नोटिस देने के लिए रुचि गुप्ता को बुलाया था। तभी मृतक की मां यहां आ गई और उसने रुचि के साथ मारपीट कर दी। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।
सीएसपी यूनिवर्सिटी सर्किल रत्नेश सिंह तोमर ने बताया कि आप पार्टी नेता रुचि गुप्ता की कार से कुछ दिनों पहले आशा राणा के बेटे को टक्कर लगी थी। इस हादसे में आशा के बेटे की मौत हो गई। कार चालक पर एफआइआर दर्ज की गई थी। जब नंबर से पड़ताल की तो वह रुचि गुप्ता की निकली। इस मामले में एफआइआर दर्ज की गई थी, चूंकि जो धारा लगी है, उसमें नोटिस देकर आरोपित को छोड़ दिया जाता है इसलिए रुचि गुप्ता को एसआइ रुद्र पाठक ने बुलाया था। वह यहां आई, इसी दौरान आशा राणा भी आ गई। किसी बात पर कहासुनी हुई इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। आशा ने रुचि के साथ मारपीट कर दी। हंगामा बढ़ने पर महिला पुलिस बुलाई गई। रुचि गुप्ता की शिकायत पर आशा पर एफआइआर दर्ज की गई।
दलहन के व्यापारियों को मंडी टैक्स में मिली छूट
कृषि उपज मंडी से दलहन का व्यापार करने वाले व्यापारियों को राज्य सरकार ने राहत दी है। इसके लिए लघु उद्योग भारती संगठन संघर्ष कर रहा था। प्रचार प्रमुख राजीव वैश्य ने बताया राज्य सरकार ने दलहन उद्यमियों को 31 मई तक के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडी टैक्स से छूट दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता का कहना है मंडी में व्यापारियों को फसल खरीद पर 1.7 फीसद टैक्स देना होता है, जो दलहन के व्यापार पर नहीं देना होगा।
Posted By: anil tomar
- # Gwalior Crime News
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # Gwalior News
- # Gwalior
- # Gwalior Latest News
- # Gwalior Special News
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज