Gwalior fire News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। डबरा कस्बे में सुबह करीब आठ बजे किराना दुकान के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की टीम पहुंची। टीम को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लग गया। हालांकि अभी भी गोदाम से धुंआ निकल रहा है।
घटनाक्रम के मुताबिक ओवर ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित किराने की दुकान के ऊपर बने गोदाम में सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। यह गोदाम परसराम किशनचंद किराना स्टोर की दुकान का था। दुकान के ऊपर ही पहली मंजिल पर गोदाम बनाया गया था। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। लेकिन बताया जाता है कि नुकसान करीब 5 से 8 लाख के बीच का हुआ है।
Posted By: anil tomar
- # Gwalior fire News
- # Gwalior Crime News
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # Gwalior News
- # Gwalior
- # Gwalior Latest News
- # Gwalior Special News
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज