पदाधिकारियों ने कविता जैन को पहनाया हरियाली क्वीन का ताज।
Gwalior Hariyali Teej News: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। मंगलवार को राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच शाखा मुरार ने हरियाली तीज मनाई। जिसमें सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शुभारंभ शाखा अध्यक्ष शशी जैन एवं सचिव अंजू जैन ने किया। इसके बाद मौली जैन ने मंगला चरण की प्रस्तुति दी। शानदार नृत्य की प्रस्तुति चारों संयोजिका विनीता जैन, सपना जैन, रितु जैन और रुचि जैन ने दी। कविता जैन को सोलह श्रृंगार से तैयार हरियाली क्वीन का खिताब दिया। एंजेल जैन एवं शानवी जैन ने सावन के गीत सुनाई।
गीतों पर किया डांस : जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के स्थापना दिवस पर हरियाली तीज के साथ सावन महोत्सव मनाया गया। इसमें महिलाओं के अलावा बालिकाओं ने गीतों पर डांस किया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालीं जैन समाज की महिलाओं का सम्मान किया गया। इनमें ममता जैन, सुप्रिया जैन, अंजना जैन, याशी जैन, अनीता जैन, सारिका जैन, कमलेश जैन, रंजेश जैन, रेखा जैन, शोभा जैन और पूनम जैन शामिल थीं। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सुप्रिया जैन, सचिव अंजना जैन, कोषाध्यक्ष नेहा जैन एवं सांस्कृतिक मंत्री अमृता जैन, संरक्षक बबीता जैन, साधना जैन उपस्थित थीं।
Posted By: anil.tomar