Gwalior Help Police News: ग्वालियर नईदुनिया प्रतिनिधि। अक्सर पुलिस का नाम सुनते ही एक नकारात्मक छवि हर किसी के मन आती है। लेकिन पुलिस का मानवता से भरा कार्य भी सामने आया है जिसे इंटरनेट मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। यह कहानी है करीब 2 दिन पहले की, इसमें एक दिव्यांग युवक अपनी ट्राई साइकिल से पड़ाव की तरफ जा रहा था। प्रणाम पुल पर उसी ट्राई साइकिल चल नहीं पा रही थी। तभी एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही मददगार बना और वह दौड़ते हुए तक का लगाकर उसकी ट्राई साइकिल को ऊपर चढ़ा कर ले गया। कार में सवार एक युवक ने इसकी रिकॉर्डिंग की और इंटरनेट मीडिया पर इस वीडियो को अपलोड कर दिया। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के इस कार्य को लोगों ने बहुत सराहा। जब ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को इस बारे में पता लगा तो ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी उस आरक्षक को सम्मानित करने पहुंच गए। ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी ने उनका फूल माला पहनाकर सम्मान किया।
ट्रैफिक पुलिस मैं परसों सिपाही बृजेश तोमर कि ड्यूटी 2 दिन पहले पड़ाव चौराहा पॉइंट पर थी। यहां वहां ट्रैफिक व्यवस्थित कर रहे थे और यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करवा रहे थे। तभी एक दिव्यांग युवक ट्राई साइकिल लेकर फूलबाग चौराहे से पड़ाव चौराहा होते हुए पढ़ाओ पुल पर चढ़ा रहा था। दो बार प्रयास करने के बाद भी जब उसकी ट्राई साइकिल पढ़ाओ पॉल नहीं चल पा रही थी, तभी ट्रैफिक पुलिस के सिपाही बृजेश तोमर ने मदद के लिए यहां से पैदल गुजर रहे कुछ युवकों को बोला, लेकिन युवकों ने अनसुनी कर दी और यहां से चले गए। तब बृजेश तोमर ने खाकी का फर्ज निभाया। वह खुद ही दिव्यांग युवक की ट्राई साइकिल को धक्का देकर पढ़ाव पुल पर चढ़ाने लगे। यह नजारा जिसने भी देखा उसने सिपाही ब्रजेश तोमर की तारीफ की। यहां से एक कार सवार गुजर रहा था, उसने पूरा वीडियो बनाया जिसमें सिपाही ट्राई साइकिल को धक्का देता हुआ नजर आ रहा है। उस वीडियो को कार सवार ने मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो ग्वालियर वासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे जमकर इंटरनेट मीडिया पर साझा कर रहे हैं। जैसे ही या वीडियो पुलिस के डीएसपी नरेश कनोडिया के पास पहुंचा तो उन्होंने भी सिपाही बृजेश तोमर की तारीफ की। खुद उसे सम्मानित करने के लिए पहुंचे। यहां फूल माला पहना कर उसका स्वागत किया।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close