Gwalior Illegal colonies News: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। नगर निगम ने पहले से चिह्नित की गईं 109 अवैध कालोनियों को शुक्रवार को वैध कर दिया। अब तक जिले में 110 कालोनी वैध हो गई हैं। पूर्व में न्यू बैंक कालोनी को वैध किया जा चुका है। इन 109 कालोनियों में से दक्षिण विधानसभा की 63, पूर्व विधानसभा क्षेत्र की 28 और ग्वालियर विधानसभा की 18 कालोनियां शामिल हैं। अब वैध होने से इन सभी कालोनियों में विकास कार्य एवं भवन निर्माण की अनुमति लोगों को मिल सकेगी। वहीं निगम को संपत्तिकर व जलकर के रूप में राजस्व की भी प्राप्ति होगी।
हालांकि भवन निर्माण की अनुमति सिर्फ प्लाट पर ही मिलेगी और बने हुए मकान का सामने का हिस्सा क्लियर होने पर ही कंपाउंडिंग की जा सकेगी। मध्य प्रदेश कॉलोनाइजर नियम 2021 के तहत नए नियमों के प्रकाशन के बाद नियमों में सरलीकरण से नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की 109 अवैध कालोनियों को वैध किया गया है। इन सभी कॉलोनियों में भवन निर्माण विकास शुल्क जमा कर विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति दी जाएगी तथा भवन निर्माण अनुज्ञा की स्वीकृति की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में 31 दिसंबर 2016 से पूर्व में निर्मित 696 अवैध कालोनियों को चिह्नित किया गया था, इनमें 267 जो सरकारी बेल्ट सहित अपात्र कालोनी और 429 कालोनियों को वैध किए जाने का प्लान बनाया गया था। बाद में हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह मामला लटक गया था। उसके बाद फिर से इन अवैध कालोनी को वैध करने की प्रक्रिया की गई और 110 कालोनी को चिह्नित करते हुए वैध किया गया। कालोनी वैध होने से सड़कों व पुलियों का निर्माण, नाली व नाला निर्माण, जलप्रदाय व्यवस्था, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइटों एवं विद्युतीकरण कार्य, पार्कों का निर्माण, पौधरोपण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था, कालोनी तक पहुंच मार्ग, होने के साथ ही लोगों को प्लाट पर निर्माण के लिए आसानी से होम लोन मिल सकेगा।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Gwalior Illegal colonies News
- # mafia is making colonies
- # corporation does not act
- # Gwalior Court News
- # Gwalior highlights
- # Gwalior breaking news
- # Gwalior news
- # Gwalior
- # Gwalior latest news
- # Gwalior special news
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज