Gwalior Illegal colonies News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नगर निगम ने पूर्व में वैध की गईं 110 कालोनियों के बाद अब दूसरे चरण में 66 कालोनियों को वैध करने के लिए ले-आउट फाइनल कर लिया है। इन कालोनियों में विकास शुल्क की दरें भी तय कर दी गई हैं। इनमें ग्वालियर विधानसभा की 22, ग्वालियर पूर्व विधानसभा की 21, दक्षिण विधानसभा की 16 और ग्रामीण विधानसभा की सात कालोनियां शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व में वैध की गईं 110 अवैध कालोनियों में अब भवन निर्माण की मंजूरी भी प्रदान की जाएगी।
कालोनी सेल प्रभारी महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि ग्वालियर में 31 दिसंबर 2016 तक अवैध कालोनियों की संख्या 696 थी। इनमें से अवैध से वैध की जाने वाली पात्र कालोनियों की संख्या 429 है एवं अपात्र कॉलोनियों की संख्या 267 है। निगम द्वारा फरवरी 2022 में 429 अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन किया गया है। जिसमें ग्वालियर विधानसभा की 99, ग्वालियर पूर्व की 139, ग्वालियर दक्षिण की 138 एवं ग्वालियर ग्रामीण की 53 कालोनियां शामिल हैं। निगम द्वारा 200 कालोनियों के ले-आउट प्लान तैयार किए गए हैं। शेष कालोनियों का सर्वेक्षण कर ले-आउट प्लान तैयार किए जा रहे हैं। अनाधिकृत कालोनियों में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास शुल्क का निर्धारण कर 110 अवैध कालोनियों में आनलाइन भवन अनुमति प्रदान करने के लिए गत नौ दिसंबर को आदेश जारी किए गए थे। अब दूसरे चरण में निगम द्वारा 66 कालोनियों को वैध करने की कार्रवाई की जा रही है।
स्कूली बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी में राममंदिर का माडल बनाया
जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल, जैन छात्रावास प्रांगण में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं वार्षिक उत्सव का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार एवं जिला परियोजना समन्वयक रविन्द्र सिंह जी तोमर ने किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात जिला शिक्षा द्वारा लश्कर क्षेत्र के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आदेशित कर बच्चों को प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु निर्देशित किया है। इससे बच्चों की उत्साह बढ़ा। बच्चों के द्वारा की गई मेहनत को सभी ने सराहा। संस्था के सचिव डॉ मुकेश जैन ने बताया कि यह प्रदर्शनी आगामी 2 दिवस तक और लगी रहेगी । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र जैन एडवोकेट, सचिव डॉ मुकेश जैन, विद्यालय संयोजक रमेश चंद जैन, विद्यालय की प्राचार्य नीतू सिंह विशेष रूप से उपस्थित थीं! यह था प्रदर्शनी में प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, वेक्यूम पावर, सोलर एनर्जी, राम मंदिर एवं , ताजमहल का मॉडल सहित अन्य तकनीक का प्रदर्शन किया गया।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Gwalior Illegal colonies News
- # mafia is making colonies
- # corporation does not act
- # Gwalior Court News
- # Gwalior highlights
- # Gwalior breaking news
- # Gwalior news
- # Gwalior
- # Gwalior latest news
- # Gwalior special news
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज