Gwalior New Collector Guideline News: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। नई कलेक्टर गाइडलाइन -2021-22 के लिए प्रस्ताव सोमवार को जिला मूल्यांकन समिति के पास भेज दिए गए। उप जिला मूल्यांकन समिति के स्तर पर कलेक्टर गाइडलाइन की पुरानी विसंगतियों को दूर करने का दावा किया गया है। कलेक्टर गाइडलाइन में औसतन बढ़ोत्तरी 35 प्रतिशत तक की गई है। गाइडलाइन के होमवर्क में 390 क्षेत्रों में आवासीय और व्यवसायिक रेट एक ही किए जाने की अनुशंसा की गई है। वहीं कुछ स्थानों पर वृद्वि 100 फीसद से पार भी की गई है। वहीं शहरी क्षेत्र में कृषि जमीनों को अब आवासीय में परिवर्तित करने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। ज्ञात रहे कि नई कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्ताव के लिए उप जिला मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष एसडीएम लश्कर अनिल बनवारिया के निर्देशन में सब रजिस्ट्रारों की टीम ने कार्य किया है। कलेक्टर गाइडलाइन में पिछले कई सालों से कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जमीनी स्तर पर कलेक्टर गाइडलाइन को दुरूस्त करने के मकसद से होमवर्क हर बार कराया जाता है, लेकिन वह जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में आते-आते आगे नहीं बढ़ पाता है।
शहर में न मिले कचरा, हटाएं टूटे डस्टबिन: स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 प्रारंभ होने जा रहा है, ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था आदि को सुधारने के लिए नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी खुले में शौच करता हुआ मिले उस पर कार्रवाई की जाए, साथ ही कचरा फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने रोको टोका अभियान में लगे कर्मचारियाें से कहा कि कहीं भी कचरा फैला हुआ नहीं मिले। अगर कहीं पर डस्टबीन टूटे हुए हैं, उन्हें बदला जाए। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों मूत्रालय में सभी सुविधाएं एवं साफ सफाई की पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही आमजनों को भी सर्वेक्षण की जानकारी दी जाए।
Posted By: vikash.pandey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Gwalior New Collector Guideline News
- #Gwalior Administrative News
- #Gwalior Highlights
- #Gwalior Breaking News
- #Gwalior News
- #Gwalior
- #Gwalior Latest News
- #Gwalior Special News