ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि) खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर सहित डबरा में खाद्य दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। बेसन, मशाले, नमकीन के नमने भरे। नमूनों को भोपाल लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही ट्रासपोर्ट नगर में एक अर्पिता गृह उद्योग बिना लाइसेंस के चलता मिला, जिसे सील कर दिया गया।
मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई के लिए पहुंची। लक्ष्मीगंज स्थित यश नमकीन पर छापा मारा। दुकान पर किसन बंसल मिले। यहां बेसन व नमकीन के नमूने भरे गए। साथ ही दूसरी टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में छापा मारा। अर्पिता गृह उद्योग के संचालक के पास लाइसेंस नहीं था। संचालक नीरज अग्रवाल की मौजूदगी में इसे सील किया गया। एक टीम ने डबरा में कार्रवाई की। गोमती पुरा में गोपाल जी गोल्ड के नाम से संचालित मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा। मसालों में मिलावट के लिए भूसी, कलर, चावल का आटा रखा हुआ था। मसालों में मिलावट भी पाई गई। धनिया, मिर्ची पाउडर सहित अन्य मसाले जब्त किए गए। करीब 6 क्विंटल माल जब्त किया गया। दुकान को सील कर दिया गया। मसाला फैक्ट्री के संचालक विनोद गोयल की मौजूदगी में उद्योग सील कर दिया गया। गीता टाकीज चौराहे पर ओम नमकीन के यहां छापा मारा। नमकीन के नमूने लिए गए। पैकेटों पर नमकीन की उत्पादन तारीक नहीं लिखी थी।
Posted By: anil.tomar
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
Show More Tags