ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पंचायत चुनाव में गत 25 जून को मतदान के बाद हुई मतगणना पर आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने सोमवार को करीब चार घंटे कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इसमें अलग-अलग पदों पर जिला, जनपद व सरपंच पद के प्रत्याशियों की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया और दोबारा मतगणना की मांग की। सभी शिकायतों को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास भेज दिया गया है। यह शिकायतें वार्ड दो से जनपद सदस्य प्रत्याशी भारती रावत, वार्ड 10 से जिला पंचायत सदस्य गीता कुशवाह, पनिहार से जनपद सदस्य अनिल रावत और बनवार भितरवार में वेजंती देवी ने की हैं।़सिम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन बौद्घ के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और घंटों नारेबाजी की। शाम को अफसरों से मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर शिकायत की जाना चाहिए थी। राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार मतगणना की गई है। इसके बाद ग्रामीणजन वापस चले गए।
निकाय चुनाव: प्रशिक्षण में अनुपस्थित 13 कर्मचारियों का निलंबन
निकाय चुनाव के द्वितीय प्रशिक्षण के पहले दिन सोमवार को 13 कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिन्हें निलंबित किया गया है। एडीएम एचबी शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में जीवाजी विश्वविद्यालय के राजीव दुबे, एसएलपी कालेज के आरएन जामोरिया, शिक्षा केंद्र डबरा के शिक्षक विजय बाथम, संयुक्त आयुक्त सहकारिता के भृत्य सुरेश मंडेलिया, परिवहन आयुक्त कार्यालय के सहायक लेखा अधिकारी रामप्रसाद ओझा के अलावा सहायक वर्ग-3 राजेश दीक्षित, अध्यापक तनुजा खत्री, सहायक अध्यापक ऋषि गौड़, भृत्य कालीचरन वाल्मीक, शिक्षक शिशुपाल, चपरासी मुन्नालाल बाथम व संजय आदिवासी एवं सहायक अध्यापक उमराव सिंह बंजारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागी जांच शुरू की है।
अनुराधा बनीं कांग्रेस की चुनाव मीडिया प्रभारी
कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में अपनी बात रखने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं को निकायवार प्रभारी नियुक्त किया है। इसमें प्रदेश प्रवक्ता अनुराधा सिंह, राम पांडेय, सिद्घार्थ सिंह राजावत को ग्वालियर में चुनाव मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
Posted By:
- Font Size
- Close
- # Gwalior Panchayat elections
- # MP Panchyat Elections
- # MP Panchayat Chunav 2021
- # MP Panchayat Elections 2021
- # Panchayat Elections in Madhya Pradesh
- # MP Sarpanch Election 2021
- # MP Sarpanch Election 2021
- # Janpad Panchayat Elections 2021
- # Jila Panchayat Elections 2021
- # MP Panchayat Chunav
- # Madhya Pradesh Panchayat Chunav
- # Madhya Pradesh Gram Panchayat Chunav
- # MP Sarpanch Chunav Date 2021
- # MP Panchayat Election
- # मध्य प्रदेश पंचायत चुन