- नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र के लिए शहर के प्रबुद्धजनों से सुझाव लिए
Gwalior Politics News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रविवार को नगरीय चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र के लिए शहर के प्रबुद्धजन से सुझाव के लिए संवाद किया। इस संवाद कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों की अपेक्षा भाजपा नेताओं की संख्या अधिक थी। सांसद ने लोगों से संवाद शुरू करते हुए कहा कि नगर के विकास को दिशा देने के लिए आपके सुझाब जरूरी है। आप लोगों के सुझाव और विचारों को समाहित कर ग्वाालियर के विकास का संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी के अलावा चैंबर आफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष डा वीरेंद्र गंगवाल, मुकेश अग्रवाल. पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, राकेश माहौर, दीपक शर्मा, देवेंद्र सिंह तोमर, पारस जैन रविंद्र सिंह राजपूत, रामवरन सिंह गुर्जर, सुधीर अग्रवाल, अजय बंसल, आशोक बांदिल, पूर्व विधायक मुन्नाालाल गोयल,आशीष अग्रवाल नीरू ज्ञानी, व पवन सेन सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। संवाद कार्यक्रम में साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने कहा कि शहर धूल मुक्त और हरियाली युक्त होना चाहिए।
नाइट होकर जोन विकसित किए जाए-
संवाद कार्यक्रम में चैंबर आफ कामर्स के सचिव प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि नाइट होकर्स जोन के अलावा महापौर हेल्पलाइन, नलों के बिलों का सुविधाजनक समाधान को संकल्प पत्र में समाहित किया जाना चाहिए। कैट के प्रदेश महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम के कम्प्यूटरीकरण किए जाने का वादा किया संकल्प पत्र में किया जाना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि शहर के हेरिटेज स्वरूप को और निखारना चाहिए। इसके लिए महोत्सव का आयोजन जरूरी है।
-डा वीरेंद्र गंगवाला- ग्वालियर का विकास शहर की तरह हो, अभी बड़े गांव की तरह लगता है।
-राजेंद्र चौबे- महलगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण शुरु हो।
- रामवरन सिंह गुर्जर- वर्तमान में मुरार से बड़ागांव के लिए आर्मी क्षेत्र से गुजरना पड़ता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। गौशाल के पास ओव्हर ब्रिज की आवश्यकता है।
सुझाव व शिकायतें भी आईं- संवाद कार्यक्रम संपत्तिकर सरली करण, समस्याओं के निदान के लिए हेल्पलाइन, आवारा पशुओं की समस्या और ट्रैफिक की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
Posted By: anil.tomar
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे