Gwalior theft News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पाश इलाके सिटी सेंटर में रिटायर्ड कर्नल के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। जिस समय रिटायर्ड कर्नल अपने पिता के साथ अस्पताल में थे, उस समय रात 2.10 बजे चोर घर में घुसे और महज 25 मिनट के भीतर करीब 18 लाख रुपये के सोना-चांदी और हीरे के जेवरात चोरी कर भाग गए। चोर आटो में सवार होकर आए थे। रिटायर्ड कर्नल के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आटो और चोर नजर आए हैं। इनके जरिये पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है- चोरों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही इन तक पहुंच जाएंगे। लेकिन शहर के पाश इलाके में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी है। चोरी 13-14 मार्च की रात में हुई है।
यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुरी के सी ब्लाक में रिटायर्ड कर्नल प्रदीप सिंह चौहान रहते हैं। उनके पिता उमराव सिंह चौहान भी भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। 13 मार्च को उनके पिता बाजार में गिर गए थे, इसके चलते उन्हें चोट लगी थी। उनके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिटायर्ड कर्नल भी पिता की देखरेख के लिए घर पर ताला डालकर यहां थे। 13-14 मार्च की रात 2.10 बजे आटो में सवार होकर आए दो चोर उनके घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। पहले घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काटा, जिससे कैमरे में वह नजर न आ सके। इसके बाद घर में घुसे। चोरी की घटनाएं नहीं रुक रहीं: शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रात्रि गश्त में सतर्क रहने के लिए निर्देश पुलिस अधिकारी लगातार दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटनाएं हो रही हैं। खास बात यह है- पिछले कुछ दिनों में शहर के पाश इलाकों को ही चोरों ने टारगेट किया।
25 मिनट में दिया वारदात काे अंजाम
रात 2.35 बजे चोर घर से बाहर निकले। घर की अलमारी में रखे सोना-चांदी और हीरे के कीमती जेवरात वह चोरी कर ले गए। जब बीते रोज रिटायर्ड कर्नल घर पहुंचे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने चोरी की एफआइआर दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें चोर नजर आए।
रिटायर्ड कर्नल के सूने घर से चोर 18 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आए हैं, जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा। इनकी तलाश में एक टीम लगाई है।
मोती उर्र रहमान, एएसपी
Posted By: anil tomar
- # Gwalior theft News
- # Gwalior Crime News
- # Gwalior Highlights
- # Burning Car in Gwalior
- # Gwalior Breaking News
- # Gwalior News
- # Gwalior
- # Gwalior Latest News
- # Gwalior Special News
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज