-राजस्थान से आ रही गर्म हवा के चलते तपा शहर
ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। राजस्थान से आ रही गर्म हवा के चलते शहर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे दोपहर में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और गर्म हवा चली। मौसम विभाग ने 26 व 27 जून को तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं, जिससे शहरवासियाें काे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आसमान भी साफ रहेगा।
उत्तर प्रदेश में बने चक्रवातीय घेरे से ग्वालियर-चंबल संभाग में हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी हो गया है। यह हवा अपने साथ राजस्थान से गर्मी लेकर आ रही है, जिससे हवा से नमी गायब हो चुकी है। बादल नहीं छा रहे हैं। मानसून के कदम भी ठहरे हुए हैं। इन सभी कारणों के चलते अंचल में भीषण गर्मी होने लगी है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया, जिससे हवा गर्म हो गई है। नमी नहीं होने से गर्मी का अहसास बढ़ा है। ऐसे समय में भीषण गर्मी हो रही है, जब मानसून की झमाझम बारिश होती है।
28 से छाएंगे बादल, गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती हैः
-बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है, जिससे मानसून सक्रिय होगा। इस सिस्टम से मानसून भी आगे बढ़ना शुरू करेगा। 28 जून से शहर सहित अंचल में बादल छाना शुरू हो जाएंगे। गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ेंगी। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम आगे बढे़गा, वैसे ही बारिश में तेजी आएगी। 29 जून से 3 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार बनेंगे।
-इस बार भी मानसून चार दिन लेट हो सकता है। ग्वालियर में मानसून आगमन की सामान्य तारीख 25 जून है, लेकिन इस तारीख को मानसून शहर में नहीं आया। 29 से 30 जून के बीच मानसून की बारिश के आसार हैं। इस वजह से मानसून चार दिन लेट हो रहा है।
तापमान की स्थितिः
-अधिकतम तापमान-42.2 डिसे
-न्यूनतम तापमान 24.5 डिसे
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 25.5
08:30 33.8
11:30 39.0
14:30 41.6
17:30 40.8
Posted By: vikash.pandey
- Font Size
- Close
- # Gwalior Weather Report
- # Gwalior Weather Bulletin
- # Gwalior Weather Update
- # Gwalior Weather Today
- # Gwalior Weather Forecast
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # ग्वालियर वेदर रिपाेर्ट
- # ग्वालियर वेदर बुलेटिन
- # ग्वालियर वेदर अपडेट
- # ग्वालियर वेदर टुडे
- # ग्वालियर वेदर फाेरकास्ट
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज