बलवीर सिंह, ग्वालियर, Gwalior Weather News। जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा ने बुधवार को रात में को ठंड बढ़ा दी। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 2.7 डिग्री से. कम रहा। सुबह कोहरे से रात रही, लेकिन 4 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चली उत्तरी हवा ने ठंड और बढ़ा दी। सुबह कोहरा नहीं छाने से धूप निकल आई, लेकिन बर्फीली हवा से सुबह साढ़े आठ बजे तक तापमान 7.2 डिग्री पर स्थिर था, इससे कंपकपी रही। मौमस विभाग के अनुसार 24 घंटे में शीतलहर के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे बने हुए हैं वह भी कमजोर हो गए हैं। जिससे अरब सागर से हवा में पर्याप्त नमी मिल चुकी है। गत दिवस काफी घना कोहरा छाया था, लेकिन दृश्यता प्रभावित रही। दृश्यता 20 मीटर रह गई है। दृश्यता घट जाने से रेल व सड़क यातायात प्रभावित हो गया। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। सुबह 9 बजे तक सूरज कोहरे में छिपा रहा। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ गई थी।
दोपहर में कोहरा छटने के बाद ठंड बढ़ गई। कोल्ड व शीतलहर साथ-साथ आई, जिससे दिनभर कांपते रहे। महीने के अंत में ठंड ने लोगों को कंपा दिया। बुधवार को कोहरा छट गया, लेकिन रात में ठंड कम नहीं हुई, ठंड की चुभन काफी रही, जिससे लोग कांपते रहे। सुबह 9 बजे तक धूप भी राहत नहीं पहुंचा पा रही थी। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में हलकी बढ़ोतरी के आसार बताए हैं।
Posted By: anil.tomar
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Gwalior Weather News
- #Clouds change weather in Gwalior
- #night temperatures rise by one degree in Gwalioir