- नवंबर का आखिरी सप्ताह सबसे ज्यादा रहा ठंडा, पिछले साल के बराबर रही ठंड
Gwalior weather of December: ग्वालियर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नवंबर का मौसम पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहा। इस कारण शहर को तीसरे सप्ताह ठंड से राहत रही। नवंबर का अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान आठ डिसे पर आ गया था, जिससे ठंड बढ़ी। इस साल भी पिछले साल के बराबर नवंबर ठंडा रहा है। अब दिसंबर का मौसम भी पश्चिमी विक्षोभों से प्रभावित रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभों के आने से पहले व दूसरे सप्ताह में रात का तापमान सात से आठ डिसे बीच रह सकता है, लेकिन तीसरे सप्ताह में शहर में शीतलहर दस्तक दे सकती है। दिसंबर के अंतिम दिनों शीतल दिनों की दस्तक होगी।
इस बा नवंबर में छह पश्चिमी विक्षोभ आए। एक से 25 नवंबर के बीच एक सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ आए हैं। दो पश्चिमी विक्षोभ के आने से उत्तरी हवा स्थिर नहीं हो सकी। 25 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियक के बीच दर्ज हुआ। अंतिम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया तो उत्तरी हवा क्षोभ मंडल तक चली। पांच दिन ही ठंड रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। सुबह के समय कंपाने वाली ठंड रही। दिन में धुंध छाई रही, जिससे अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे ठंड बढ़ गई। सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में ठंड की चुभन बढ़ी है।
आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
जम्मू कश्मीर में एक दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर कश्मीर के ऊपर रहेगा, लेकिन उत्तरी हवा थम जाएगी। हवा का रुख पश्चिमी हो जाएगी। इससे रात का तापमान बढ़ेगा। दिन का घटेगा। तीन दिनों तक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। हवा का रुख बदलने के बाद पांच दिसंबर से ठंड बढ़ सकती है।
गर्म कपड़े के बाजार में आई गर्माहट
-दिन में ठंडक बढ़ने से अब गर्म कपड़े के बाजार में गर्माहट आ गई है। फूलबाग पर लगे गर्म कपड़े के बाजार सहित दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। स्वेटर, जैकेट सहित अन्य गर्म कपड़े लोग खरीदने लगे हैं।
- दिसंबर व जनवरी में शहर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती है। इससे बचने के लिए लोगों ने कपड़े खरीदना शुरू कर दिया है। सड़कों के किनारे कंबल की दुकानें भी सज गई हैं।
अधिकतम तापमान-26.1 डिसे
न्यूनतम तापमान-8.6 डिसे
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 10.4
08:30 11.6
11:30 22.4
14:30 25.4
17:30 20.0
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close