-बारिश थमने से उमस भरी गर्मी करने लगी बेहाल
Gwalior Weather Update July 3: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बारिश के थम जाने से शहर में उमस भरी गर्मी फिर से होने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सामान्य से 0.3 डिसे अधिक रहा। दिन भर लाेग पसीने से तरबतर हाेते रहे। उमस के आगे कूलर की हवा भी फेल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, यह घेरा चार जुलाई तक कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर आगे बढ़ना शुरू हो जाएगा, जिससे फिर से मानसून की बारिश होगी। ग्वालियर में छह से सात जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश संभावित है।
शहर में मानसून को आए चार दिए हो गए हैं। दो दिन ही वर्षा हो सकी, जिससे मानसून के आगमन जैसी स्थिति नहीं दिख रही है। धूप निकलने पर फिर से गर्मी की शुरुआत हो गई। पिछले दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने की वजह से उमस बेहाल कर रही है। गर्मी के कारण बादल छा रहे हैं, लेकिन नमी कम होने की वजह से बादल वर्षा नहीं कर रहे हैं। शनिवार को दिन भर काली घटाएं छाई रहीं। शाम को भी पूरे शहर की घेराबंदी करके रखी, लेकिन वर्षा नहीं की। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिसे कम रहा।
इसलिए नहीं बरसा पानीः
-अंचल के आसपास कोई सिस्टम नहीं है। जो चक्रवातीय घेरे बने हैं, वह काफी दूर हैं। ट्रफ लाइन भी यहां से नहीं गुजर रही है। नमी आ रही है, लेकिन उस नमी को वर्षा में बदलने वाला सिस्टम नहीं है।
-हीट के कारण बादल छाये रहे हैं। यह बादल एक सीमित जगह पर बूंदाबांदी कर रहे हैं।
-मानसून पूरे देश में सक्रिय हो चुका है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में प्रभावी सिस्टम बनने के बाद ही अच्छी वर्षा की उम्मीद है।
तापमान की स्थितिः
-अधिकतम तापमान-37.9 डिसे
-न्यूनतम तापमान-26.6 डिसे
-कुल बारिश-31.4 मिमी
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 27.4
08:30 28.8
11:30 33.4
14:30 35.6
17:30 35.4
Posted By: vikash.pandey
- Font Size
- Close
- # Gwalior Weather Update July 3
- # Gwalior Weather Report
- # Gwalior Weather Forecast
- # Gwalior Weather Today
- # Gwalior Weather Bulletin
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # ग्वालियर वेदर रिपाेर्ट
- # ग्वालियर वेदर फाेरकास्ट
- # ग्वालियर वेदर टुडे
- # ग्वालियर वेदर बुलेटिन
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज