Gwalior Weather Update: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार शाम से शहर में मौसम बदल गया। दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आज से नौतपा की शुरूआत हो रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है। इसके बाद 26 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में आएगा। इसके चलते नौतपा के बावजूद लोगों को गर्मी का प्रकोप नहीं झेलना पड़ेगा।

जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दोपहर में घने बादल छाने और शाम को बूंदाबांदी के कारण तीन घंटे में तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज हुई। इसके बाद रात में फिर से तेज हवाएं चलने लगीं। इसके चलते रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि लोगों को घरों के अंदर उमस ने परेशान जरूर किया। आज से नौतपा की शुरूआत हो रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है। इसके बाद 26 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में आएगा। इसके चलते नौतपा के बावजूद लोगों को गर्मी का प्रकोप नहीं झेलना पड़ेगा। मई अंत तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान भी ग्वालियर-चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस बार नौतपा के पहले दिन ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर से नमी मिल रही है। इसके चलते मौसम में बदलाव आएगा। तापमान में अभी और गिरावट होगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp