Gwalior Weather Update: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर सहित अंचल में शनिवार को वर्षा का दौर थम गया। धूप निकलने से काफी राहत रही, लेकिन अभी वर्षा, ओला व आंधी का खतरा नहीं टला है। क्योंकि 19 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण अगले 72 घंटे में फिर से मौसम बिगड़ने की संभावना है। गरज चमक के साथ वर्षा, आंधी व ओलावृष्टि की संभावना है। वर्षा व ओलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा होने से दिन में मौसम में ठंडक रहेगी।
पिछले तीन दिन से सक्रिय सिस्टम का असर ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर खत्म हो गया है। यह पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर सक्रिय हो गया है। इस कारण अामसान साफ हो गया है। गत दिवस जिले में भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। चना, गेहूं की खसल नष्ट हो गई है। सेकरा, बराना, बड़कागांव, पाटई, सवराई, शुभाषपुरा, चगोंरा आदि जगहों पर भारी नुकसान हुआ है। फसलों पूरी तरह से नष्ट हो गई। पशुओं के मरने की घटना भी हुई है। इस वर्षा ने जिला सहित अंचल के किसानों की चिंता बढ़ा दी।
यह सिस्टम हो रहे सक्रिय
- 19 मार्च को जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसे अरब सागर से नमी मिलेगी। इसके असर से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित होगा।
- राजस्थान के आसपास के राज्यों में ज्यादा असर रहेगा। ग्वालियर चंबल संभाग राजस्थान के नजदीक है, जिससे चलते दोनों संभाग प्रभावित रहेंगे।
- बंगाल की खाड़ी में भी सिस्टम सक्रिय है, जिससे बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है।
अधिकतम तापमान-31.0 डिसे
न्यूनतम तापमान-16.9 डिसे
इनका कहना है
- ग्वालियर चंबल संभाग में अभी 21 मार्च तक गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर चलेगा। आंधी भी आने के आसार है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, उसकी वजह से मौसम में बदलाव आएगा।
डा वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल
Posted By: anil tomar