Health Tips: अजय उपाध्याय, ग्वालियर नईदुनिया। भीषण गर्मी से खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हालांकि गर्मी के मौसम में खाने से अधिक शीतल पेय पदार्थ पीने का अधिक मन करता है। ऐसे में इस बात का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है कि ऐसा क्या खाएं पिएं कि पेट और मन दाेनाें भर जाए। साथ ही बार-बार प्यास भी न लगे और गर्मी से भी बचाए। डायटीशियन डा शुभा गुप्ता बतातीं हैं कि गर्मी के मौसम में आने वाले फल,सब्जी का एक संतुलित तरीके से सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं हाेती है और पेट भी भरा रहता है।
जानें इन खाद्य पदार्थाें की विशेषताः
-खुबानी यानी की एप्रीकाट में बीटा कैराटीन होता है। जिसमें एंटी आक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह कैंसर व हृदय रोगों की रोकथाम के लिए कारगार हैं, इससे त्वचा अच्छी व आयली नहीं होती है।
-छाछ का सेवन करना लाभदायक होता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो कि स्कीम मिल्क से ज्यादा स्वास्थ्य वर्धक होता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, और जिंक पाया जाता है।
-नारियल का पानी गर्मियों के लिए सबसे बेहतर पेय है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम, क्लोराइड और पोटेशियम पाया जाता है।
-कोर्न यानी भुट्टे में विटामिन सी, मैगनेशियम, फासफोरस और फोलेट पाया जाता है। इसमें फाइबर भी होता है, जो कि पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है।
-खीरे का सेवन गर्मियों में बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह आयली त्वचा को ठीक करता है और इसमें पाए जाने वाले गैस आक्सीडेंट सीने की जलन को ठीक करते हैं और बीपी काे नियंत्रित करते हैं।
-कीवी में विटामिन बी-1, बी-2, बी-3, विटामिन सी और विटामिन के मिलता है। यह हृदय, दांत, किडनी और ब्रेन व हड्डियों के लिए भी बहुत अच्छा है।
-आम सबको बहुत पसंद आता है और गर्मियों में खूब मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत अच्छा है।
-सोरबेट एक तरह की जमी हुई मिठाई है, जो कि जमी हुई शक्कर, पानी और फल से बनती है। यह फैट फ्री होती है और इसमें फलों के गुण जैसे, विटामिन, मिनरल और एंटी आक्सीडेंट होता है।
Posted By: vikash.pandey
- Font Size
- Close