Hello Doctor: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खराब खान पान व धूम्रपान से दिल की नसों में संकुचन हो जाता है। इससे खून के संचार में बाधा उत्पन्न होने लगती है, इसके बाद ह्दयघात की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा हर व्यक्ति को इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव रहित रहना चाहिए, इससे बीपी बढ़ने लगता है। यह जवाब था जीआर मेडिकल कालेज के डा़ गौरव कवि भार्गव का। वे बुधवार को नईदुनिया के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में एक कालर के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा मधुमेह रोग के कारण नसों में खराबी आ जाती है, इससे भी ह्दयघात की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कालर को बताया अगर आपको िफट और स्वस्थ रहना है तो शुद्ध खानपान का सेवन करें, चिकनाई युक्त भोजन से दूर रहें। योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। बाहर के खानपान एवं पैक्ड फूड के सेवन से युवा ह्दयघात के शिकार हो रहे हैं। मधुमेह रोग के कारण नसों में खराबी आ जाती है, इससे भी ह्दयघात की आशंका बढ़ जाती है
सवाल: मेरी उम्र 47 साल है। मुझे पेट में गैस की समस्या रहती है। क्या करें? सीताराम कुशवाह, टीकमगढ़
जवाब: आप एक बार एंडोस्कोपी व टीएमटी कराएं और फिर दिखाएं। इसके बाद आपको बेहतर उपचार दिया जा सकता है।
सवाल: मेरी उम्र 75 साल है। मुझे हार्निया की शिकायत है, क्या करें? एमएल सोनी, विनय नगर
जवाब: आप किसी सर्जन को दिखाएं। वही आपको बेहतर उपचार दे सकेगा।
सवाल: मेरी उम्र 63 साल है। मेरी छाती में दर्द रहता है। क्या करें? -ओमप्रकाश शर्मा, श्योपुर
जवाब: ह्दय संबंधी समस्या लग रही है। ईको व एंजियोग्राफी करानी होगी। इसके बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सवाल: मेरी उम्र 67 साल है। मुझे 10 साल में दो बार ह्दयघात हो चुका है, अब फिर सीने में दर्द होता है? हुकुम चंद जैन, छतरपुर
जवाब: एक बार ईको कार्डियोग्राफी और एंजियोग्राफी करनी होगी।
सवाल: मेरी उम्र 65 साल है, चलने फिरने में सीने में दर्द होता। पैरों की नसों के साथ सांस फूलने लगती है? -स्वामी प्रसाद पाठक , विनय नगर
जवाब: आपको ह्दयघात की समस्या हो सकती है, इसलिए एक बार एंजियोग्राफी कर देखना होगा। आप अस्पताल आकर दिखा लें।
सवाल: मेरी उम्र 80 साल है। सीने के बीचों बीच में दर्द रहता है। बीपी कभी बढ़ जाता है कभी कम हो हो जाता है। उचित परामर्श दीजिए? -मनीराम बाथम, सोनी जवाब: ह्दयघात की समस्या तो नहीं लग रही है। यह गैस की समस्या हो सकती है। आप अपनी दिनचर्या में सुधार करें। सब ठीक हो जाएगा।
सवाल: मेरी उम्र 65 साल है। सोते समय सीने में दर्द होता है। क्या यह ह्दयघात का लक्षण है? -अमीर हुसैन उस्मानी, लश्कर
जवाब: यह ह्दयघात की समस्या नहीं लग रही है। गैस बनने की परेशानी हो सकती है। मेडिसिन के डाक्टर को दिखा लें।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close