Horoscope 2022: मनीष शर्मा, ग्वालियर नईदुनिया। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। साथ ही दोपहर 11 बजकर 25 मिनट तक शुभ योग रहेगा। उसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। साथ ही देर रात 1 बजकर 18 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा धनु में व गुरु अपनी मीन राशि में रहेंगे। जानें इसका आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): मेष राशि के जताकों को आज सूर्य द्वितीय व गुरु द्वादश रहकर लाभ दिलाएंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आज आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। आपके लिए लाल व सफेद रंग शुभ रहेगा।
वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): वृष राशि के जताकों को सूर्य एकादश गुरु व मकर का चंद्रमा आज का दिन शुभ बनाएंगे। आपको आकस्मिक धन लाभ होगा। आज आपके लिए सफेद व आसमानी रंग शुभ रहेगा।
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): मिथुन राशि के जताकों को आज नाैकरी में पदोन्नति मिलने के आसार हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप व्यवसाय संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। आज आपके लिए हरा व नीला रंग शुभ रहेगा।
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): कर्क राशिफल: कर्क राशि के जताको जो राजनीति में है उनके लिए आज का दिन विशेष होने वाला है। साथ ही आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज आपके लिए हरा व लाल रंग शुभ रहेगा।
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): सूर्य का वृष व गुरु का अष्टम गोचर प्रत्येक कार्य में सफलता दिलाएगा। साथ ही आज आपके स्वास्थ्य व सुख में वृद्धि होने के आसार हैं। आज आपके लिए पीला व लाल रंग शुभ रहेगा।
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): कन्या राशि के जताकों को आज सप्तम गुरु व नवम सूर्य शुभता प्रदान करेंगे। आपको आर्थिक लाभ व यात्रा के योग हैं। आज आपके लिए हरा व आसमानी रंग शुभ रहेगा।
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): तुला राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपका मन प्रशन्न रहेगा। साथ ही आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपके लिए लाल व नारंगी रंग शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): वृश्चिक राशि के जताकों को गुरु का पंचम व चंद्रमा का मकर गोचर संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति कराएंगे। आज आपके लिए पीला व नीला रंग शुभ रहेगा।
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): धनु राशि के जताकों को आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको व्यापार में किसी परिवर्तन से कोई सुखद समाचार मिलेंगे। आपके लिए हरा व सफेद रंग शुभ रहेगा।
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी): मकर राशि के जताकों को तृतीय गुरु व वृष का सूर्य आज आर्थिक लाभ दिला सकता है। साथ ही आपके धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। आज आपके लिए आसमानी व हरा रंग शुभ रहेगा।
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): कुंभ राशि के जताकों को सूर्य चतुर्थ व गुरु इसी राशि से द्वितीय व चंद्रमा द्वादश में रहकर आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण कराने में सफलता प्रदान करेंगे। आपके लिए बैंगनी व लाल रंग शुभ रहेगा।
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): मीन राशि वालाें के लिए भी लाभ के याेग हैं। सूर्य इसी राशि से तृतीय व गुरु इसी राशि में व चंद्रमा एकादश धन प्राप्ति के योग बना रहे हैं। आज आपके लिए नारंगी व लाल रंग शुभ रहेगा।
नाेटः इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
Posted By: vikash.pandey
- Font Size
- Close
- # Horoscope 2022
- # Panchami Tithi today
- # Gwalior Horoscope 2022
- # Gwalior Astrology News
- # Gwalior Dharma Samaj News
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # पंचमी तिथि आज
- # ग्वालियर राशिफल 2022
- # ग्वालियर ज्याेतिष न्यूज
- # ग्वालियर धर्म समाज न्यूज
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज