ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। राजस्थान से आ रही गर्म हवा के चलते शहर का मौसम गर्म हो गया। शुक्रवार को सुबह से ही गर्म हवा चलना शुरू हो गई है, जिसके चलते दिन में शहर को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहेगा और लू का सामना करना पड़ेगा। आसमान साफ होने से सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी, जिससे शहर भट्टी जैसा तपेगा। गत दिवस चली लू का असर न्यूनतम तापमान पर दिखा। न्यूनतम तापमान 29.9 दर्ज हुआ।
13 से 15 मई के बीच शहर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ था। इस कारण तीन दिनों तक शहर भीषण गर्मी की चपेट में रहा और लू भी चली, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद 16 मई से राहत मिल गई थी। पिछले तीन दिनों से गर्मी से राहत थी, लेकिन शहर के मौसम में अचानक बदलाव आ गया। राजस्थान की गर्म हवा ने फिर से दस्तक दे दी, जिसके चलते गत दिवस अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शहर में फिर से लू चलना शुरू हो गई। इससे शहर भट्टी जैसा तपा। छह घंटे तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा जारी रही। हवा में नमी नहीं होने से गर्मी की चुभन भी अधिक रही। हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी रहा। गत दिवस जैसा ही मौसम रहेगा।
मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम नहीं, इसलिए राजस्थान की गर्म हवा हावीः
-जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, जिससे राजस्थान की गर्म हवा थम गई थी। हल्के बादल छाने से सूरज की किरणें सीधे धरती पर नहीं आ रही थी। हवा में नमी आने से तापमान में गिरावट आ गई। गत दिवस यह कमजोर पड़ गया। इसके कमजोर पड़ने के बाद राजस्थान की गर्म हवा मजबूत हो गई। राजस्थान से गर्मी लाना शुरू कर दी, जिससे तापमान बढ़ गया।
-20 व 21 मई को भी इसी तरह का मौसम रहने वाला है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होगा। लू चलना जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है। गर्मी का दौर दो दिन जारी रहेगा।
- 22 से 24 मई के बीच हल्की राहत मिलेगी, क्योंकि नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके कमजोर पड़ने के बाद नौ तपा के दौरान शहर फिर से तपेगा।
Posted By: vikash.pandey
- Font Size
- Close
- # Gwalior Weather Update
- # Gwalior Weather Today
- # Gwalior Weather Bulletin
- # Gwalior Weather Forecast
- # Gwalior Weather Report
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # ग्वालियर वेदर अपडेट
- # ग्वालियर वेदर टुडे
- # ग्वालियर वेदर बुलेटिन
- # ग्वालियर वेदर फाेरकास्ट
- # ग्वालियर वेदर रिपाेर्ट
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज