- दो को आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इससे हवा का रुख हो जाएगा पश्चिमी
Icy wind in Gwalior: ग्वालियर. (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा की गति कम हुई है, जिसके चलते न्यूनमत तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे रात में ठंडक हुई है। सूर्य उदय के बाद लोग धूप का आनंद लेने के लिए छतों पर पहुंच गए। तापमासुबह नौ बजे तके लोगों गुनगुनी धूप का अहसास हुआ। लेकिन दिन में तापमान में गिरावट के आसार हैं। जम्मू कश्मीर में दो दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हवा का रुक पश्चिमी हो जाएगा। अरब सागर से नमी आने पर रात के तापमान में बढ़ोतरी हो जाएगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन दिन में ठंड बढ़ेगी।
जम्मू कश्मीर में मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम नहीं है। इस वजह से उत्तरी हवा चल रही है। यह क्षोभमंडल तक जा रही है। उत्तरी हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है, जिससे रात में ठंड बढ़ गई। सूर्य अस्त के बाद ठंड कंपाने लगी है। अब रात में गर्म कपड़े पहनकर लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। सुबह नौ बजे तक ठंड की वजह से धूप की चुभन नहीं हो रही है। लोगों को गुनगुनी धूप का अहसास हो रहा है। ठंड से राहत के लिए लोग सुबह धूप में खड़े होने लगे हैं। गत दिपव न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस (डिसे) पर आ गया। इससे रात में ठिठुरन बढ़ गई। दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। दो दिसंबर तक शहर में रात के समय ठिठुरन भरी ठंड रहेगी।
तापमान रहेगा आठ से नौ डिसे के बीच ही रहेगा
जम्मू कश्मीर से लगातार बर्फीली हवा का आना जारी रहेगा। इस कारण न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेलसियस के बीच ही स्थिर रहेगा। एक से दो दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ जाएगी।
- दिन के तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज होगा।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close