Gwalior theft News: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कृषि अधिकारी की पत्नी के बैग से एक महिला चार लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर ले गई। वह टेंपो में सवार थीं, इसी दौरान महिला ने गहने चोरी कर लिए। गोला का मंदिर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। गोला का मंदिर थाने के सब इंस्पेक्टर बृजमोहन शर्मा ने बताया कि राजगढ़ के रहने वाले ब्रह्मनंद शर्मा कृषि अधिकारी हैं। वह मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं। ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में उनके भाई रहते हैं। भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर आए थे। ग्वालियर में शादी होने के बाद वह ट्रेन से इटावा गए। इटावा से लौटकर ग्वालियर आए। यहां से उन्हें राजगढ़ जाना था। रेलवे स्टेशन से भाई के घर जाने के लिए टेंपो में बैठ गए। उनकी पत्नी ने चोरी होने के डर से गहने उताकर बैग में रख लिए। रास्ते में एक महिला टेंपो में बैठी। जिसकी गोद में बच्चा था। इसी महिला ने पर्स में से गहने चोरी कर लिए। लेकिन चोरी होने का पता उनकी पत्नी को घर पहुंचकर लगा। इसके बाद एफआइआर दर्ज कराई।
हत्या करने वाला बोला- शाहिद ने चलाई गोली
गेंडे वाली सड़क पर चालक अजीम उस्मानी की हत्या में शामिल आरोपित बाबी खान कई खुलासे कर रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि रात को इन लोगों ने शराब पी थी। शराब के नशे में ही 900 रुपये को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद यह लोग उसके घर पहुंच गए। यहां शाहिद भी साथ में था। जब अजीम उस्मानी के स्वजन हमला करने लगे तब शाहिद ने गोली चला दी। पुलिस उसकी कहानी पर विश्वास नहीं कर रही है। उधर अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। सीएसपी इंदरगंज विजय सिंह भदौरिया का कहना है- जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Gwalior theft News
- # Gwalior Crime News
- # Gwalior Highlights
- # Burning Car in Gwalior
- # Gwalior Breaking News
- # Gwalior News
- # Gwalior
- # Gwalior Latest News
- # Gwalior Special News
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज