Lockdown in Gwalior: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रदेश आैर जिले में काेराेना संक्रमण के चलते शहरी क्षेत्राें में शुक्रवार शाम छह बजे से साेमवार सुबह छह बजे तक साठ घंटे का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लॉकडाउन में आपकाे घबराने की जरूरत नहीं है। इस दाैरान जरूरत की सभी चीजें प्रतिबंध के बाहर रखी गई हैं। मसलन दूध, दवाएं, फल मिलेंगे। पेट्राेल पंप खुले रहेंगे। मंडी बंद रहेंगी, लेकिन ठेलाें से सब्जी मिलेगी। आवश्यक वाहनाें का परिवहन भी हाेगा। शहर से बाहर जाने वाले बीमार, वैक्सीन लगवाने वाले, परीक्षा देने वालाें काे बाहर निकलने पर छूट रहेगी, लेकिन मास्क पहनना आैर शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य हाेगा। इस संबंध में आदेश गुरूवार की शाम काे कलेक्टर काैशलेंद्र विक्रम सिंह ने जारी कर दिए हैं।
सख्ती से कराया जाएगा लॉकडाउन का पालनः शुक्रवार शाम छह बजे से सड़काें पर जिला प्रशासन व पुलिस के वाहन दाैड़ते दिखाई देंगे। कलेक्टर काैशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी काे निर्देशित किया है कि लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। जिन सेक्टराें काे छूट दी गई है, उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। शाम छह बजते ही बाजाराें काे बंद करा दिया जाएगा आैर उल्लंघन पाए जाने की दशा में एफआइआर की जाएगी।
आज शाम छह बजे से साेमवार सुबह छह बजे तक यह रहेगी छूटः
-अन्य राज्याें से माल व सेवाआें का आवागमन।
-केमिस्ट, पीडीएस राशन की दुकानें, अस्पताल, पेट्राेल पंप, बैंक, एटीएम, दूध, सब्जी का वितरण हाथ ठेले के जरिए प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
-केंद्र सरकार व राज्य सरकार के साथ स्थानीय निकाय के अधिकारी व कर्मचारी का आवागमन।
-परीक्षा केंद्र आने एवं जाने वाले परीक्षार्थी व परीक्षा केंद्र व परीक्षा आयाेजन से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी।
-एंबुलेंस, फायर बिग्रेड सेवाएं।
-काेराेना टीकाकरण के लिए आवागमन करने वाले आमजन व कर्मचारी।
-बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपाेर्ट से आने जाने वाले नागरिक।
-गैस एजेंसियाें के माध्यम से हाेम डिलीवरी की जा सकेगी।
-समाचार पत्र वितरण किए जाने वाले हॉकर आ जा सकेंगे।
-जिला ग्वालियर अंतर्गत अनाज मंडी व उपार्जन केंद्र व इससे संबंद्ध वाहन व अधिकारी कर्मचारी प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
Posted By: vikash.pandey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Lockdown in gwalior
- #gwalior lockdown
- #gwalior corona virus news
- #gwalior corona alert news
- #gwalior news
- #gwalior
- #gwalior latest news
- #gwalior special news
- #gwalior lockdown start in friday
- #lockdown gwalior