Mahapor Mantrna in Gwalior: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। महापौर डा. शोभा सिकरवार जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निराकरण समय सीमा में करने के उद्देश्य से माह के प्रथम एवं तीसरे गुरुवार को दोपहर 12 से दो बजे तक निगम मुख्यालय पर लोक मंत्रणा करेंगी। इससे पहले सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी महापौर रहते समय लोक मंत्रणा के माध्यम से ही जनता से रूबरू होते थे। इस कार्यक्रम के तहत निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर आमजनों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका मौके पर निराकरण भी कराया जाएगा।
जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण संभव नहीं होगा, उसके लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित कर समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। शिकायतों के निराकरण के पश्चात संबंधित आवेदक को निराकरण के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत आमजन महापौर को शहर विकास के लिये अपने आवश्यक सुझाव भी दे सकेंगे। महापौर डा. शोभा सिकरवार ने बताया कि शहर के निवासियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं भ्रमण के दौरान अपनी-अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जाता है, जिनका निराकरण कार्यक्रमों एवं भ्रमण के दौरान करना संभव नहीं हो पाता है। इसी उद्देश्य से महापौर लोक मंत्रणा कार्यक्रम गुरुवार को प्रारंभ किया जा रहा है। इससे जहां लोगों की समस्याओं का निराकरण होगा, वहीं आमजनों को अपनी समस्याओं को बताने का एक मंच भी उपलब्ध होगा। निगम के अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जो भी समस्यायें आएंगी, उनको न केवल पंजीबद्ध किया जाएगा बल्कि उनका निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित भी किया जाएगा तथा की गई कार्यवाही से आवेदक को सूचित करने की कार्यवाही भी की जाएगी। दरअसल, इस लोक मंत्रणा की शुरूआत तत्कालीन महापौर और वर्तमान सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने की थी। वे अपने कार्यकाल के दौरान अपने निज निवास सहित निगम मुख्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी शिकायतों का निराकरण कराते थे।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Mahapor Mantrna in Gwalior
- # Mayor in Gwalior
- # Mayor of Gwalior Shobha Sikarwar
- # Gwalior Municipal Corporation News
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # न्यूली मेयर इन ग्वालियर
- # ग्वालियर की नई महापाैर शाेभा सिकरवार
- # ग्वालियर नगर निगम न्यूज
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज