- एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा नईदुनिया से बोले- संतोष घुरैया को पकड़ने बनाएंगे विशेष टीम

ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले शहर के सट्टेबाजों का नेटवर्क सटोरिया संतोष घुरैया आपरेट करता है। वह ठिकाने बदलकर पूरा नेटवर्क आपरेट करता है। लोकल नेटवर्क को तोड़ने के लिए तो पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन मास्टरमाइंड अभी हाथ नहीं आया है। सटोरिया संतोष घुरैया एडीजी डी.श्रीनिवास वर्मा के भी टारगेट पर है। एडीजी ने नईदुनिया से चर्चा कर बताया कि उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाएंगे। इतना ही नहीं इस बार उस पर कड़ी कार्रवाई करने की भी तैयारी है। उसकी संपत्ति, लग्जरी गाड़ियों की भी पूरी पड़ताल कराई जा रही है।

शहर में आइपीएल के सट्टे पर लगातार कार्रवाई चल रही है। पिछले डेढ़ महीने से ताबड़तोड़ कार्रवाई से सट्टेबाजों में खलबली मची हुई है। सट्टेबाजी के इस खेल का मास्टरमाइंड सटोरिया संतोष घुरैया है। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा नईदुनिया ने किया। इसके बाद अब संतोष पुलिस अफसरों के राडार पर है। ग्वालियर जोन के एडीजी डी.श्रीनिवास वर्मा ने खुद संतोष के बारे में पूरी जानकारी ग्वालियर के पुलिस अफसरों से ली है। इसके बाद से संतोष को घेरने की तैयारी शुरू हो गई है। एडीजी ने नईदुनिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने बताया अभी तक जितने भी सट्टेबाज पकड़े गए, उनसे जो इनपुट मिला है उसकी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। संतोष सहित जितने भी बड़े सटोरिए हैं, उनकी घेराबंदी के लिए टीम बनाई जा रही है। सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क तोड़ा जाएगा।

देश के बड़े शहरों में है संतोष घुरैया का नेटवर्क

संतोष घुरैया:

शहर का यह सबसे बड़ा सटोरिया है। देश के बड़े सटोरियों के साथ इसका सट्टे का काम चलता है। मूल रूप से ग्वालियर के पारसेन गांव का रहने वाला है।

आकाश राणा:

संतोष घुरैया का गुर्गा हुआ करता था। कुछ साल पहले तक स्कूटर पर घूमता था। मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव बताते हैं कि अब ग्वालियर का बड़ा बुकी है।

Posted By: anil.tomar

Mp
Mp