Gwalior Crime News: ग्वालियर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर के जनक गंज इलाके में रहने वाले 13 वर्षीय बालक के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुषकृत्य किया। वह बालक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, यहां उसने बच्चे के साथ गलत काम किया और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में जनक गंज थाना पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य और धमकाने की धाराओं में एफ आई आर दर्ज कर ली है।
जनक गंज थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि जनक गंज क्षेत्र में स्थित ढोली बुवा का पुल इलाके में रहने वाला तेरह वर्षीय किशोर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक राहुल उर्फ गुलाटी उसके पास आया। उसे बहला-फुसलाकर वह अपने साथ ले गया। उसके साथ उसने अप्राकृतिक कृत्य किया। जब बालक रोने लगा तो उसे धमकाया। उसका मुंह दबा दिया आरोपित ने धमकी दी कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो जान से मार देगा। किशोर अपने घर चला गया। यह वह गुमसुम बैठा हुआ था। जब उसकी मां ने उससे पूछा तो रोते हुए उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद उसकी मां उसे जनकगंज थाने लेकर पहुंची। जनकगंज थाना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है।
दुर्गा संस्कार केंद्र का हुआ शुभारंभ
सेवा भारती ग्वालियर के माध्यम से रामकृष्ण नगर में शनिवार को दुर्गा संस्कार केंद्र का उद्घाटन किया गया। महानगर अध्यक्ष, प्रांत संगठन मंत्री एवं नगर सेवा प्रमुख ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डा़ श्रीप्रकाश लोहिया ने कहा कि सेवा भारती समाज में रहकर समाज के लिए कार्य करती है, जिसमें सेवा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, संस्कार, समरसता आदि के लिए कार्य किए जाते हैं। सेवा भारती शोषित पीड़ित वंचित समाज के लिए कार्य करती रही है और आगे भी कार्य करती रहेगी। इसी क्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए यह संस्कार केंद्र खोला गया है। हर्ष झारी ने कहा कि सेवा भारती का कार्य निश्चित ही प्रशंसनीय है।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close