Mocktail: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। चाहे ओकेजनल पार्टी हो या स्पेशल, क्रिसमस-न्यू ईयर की पार्टी हो या होली-दिवाली का जश्न, एल्कोहल हर पार्टी में शामिल होता जा रहा है। कई बार तो लोग कोकटेल पार्टी ही मनाते हैं। ऐसे में कई लोग जो नान एल्कोहालिक हैं यानी शराब नहीं पीते हैं उनके पास कोल्ड ड्रिंक के अलावा दूसरा विकल्प नहीं होता। ऐसे में युवाओं का रुझान माकटेल की ओर बढ़ता जा रहा है। माकटेल में जूस और फलों का मिश्रण होता है, जिसमें एल्कोहल की मात्रा शून्य होती है। माकटेल में च्आरेंज बेसिन मोइतोज् सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, खासकर शहर की युवतियों को यह माकटेल बेहद लुभा रहा है।

मोइतो में पुदीना व बेसिन लीव

आरेंज बेसिन मोइतोज् मूल रूप से आरेंज जूस से बनाया जाता है। इसमें पुदीना और बेसिल के पत्ते का मिश्रण इसे एक अलग ही फ्लेवर देता है। इसके साथ थोड़ा-सा लेमन जूस और अंत में सेवन अप कोल्डड्रिंक मिलाकर इसे सर्व किया जाता है। यह गर्मियों में बेहद पसंद किए जाने वाला माकटेल है।

पाइनएप्पल से सजता है जेंटल ब्रीज

जेंटल ब्रीज माकटेल में सिर्फ और सिर्फ पाइनएप्पल, क्रेनबेरी और लेमन का जूस मिलाया जाता है। थोड़ी सी बर्फ और गार्निश करने के लिए लंबे स्लाइस में कटे हुए दो पाइनएप्पल के टुकड़े..। क्योंकि यह सिर्फ जूस से बनता है और माकटेल की तुलना में थोड़ा सा गाढ़ा होता है। तीन तरह के जूस का मिश्रण इस माकटेल को अलग ही स्वाद देता है।

कीवी डिलाइट में नाशपाती

ताजा कीवी को क्रश कर के पाइनएप्पल जूस में मिलाया जाता है। थोड़ी सी बर्फ और नाशपाती के छोटे-छोटे टुकडों के साथ इसे सजाया जाता है। टीनएजर युवाओं में बेहद ही लोकप्रिय इस माकटेल को गिलास के ऊपर गोलाकार कटे हुए नाशपाती के टुकडे से गार्निश करने के बाद सर्व किया जाता है।

गिलास की खास

माकटेल के लिए खास है गिलास का चयन। ओरेंज बेसिल मोइतो के लिए कांच के गहराई वाले गोल गिलास और जेंटल ब्रीज को कांच के लंबे और गहरे गिलास में सर्व करते हैं। वहीं इन सबसे अलग कीवी डिलाइट को कांच के कम गहराई वाले पतली किनारी के गिलास में परोसा जाता है।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close