-हुकुमगढ़ मतदान केंद्र पर 592 टोकन बांटने पड़े
ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। पंचायत चुनाव में आठ साल बाद महिलाओं का नौ प्रतिशत बढ़ गया। पिछले पंचायत चुनाव में महिलाओं का प्रतिशत 69 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 78 प्रतिशत हो गया। वहीं कुल मतदान प्रतिशत तीन प्रतिशत जिले में बढ़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह कि आठ साल बाद पंचायत चुनाव में वोट डालने का अवसर मिला इसके अलावा मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ। इन कारणों से ही मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं शनिवार रात को मतदान दलों के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ और करही मतदान केंद्र से आखिरी दल सुबह पांच बजे लौटा। वहीं हुकुमगढ़ केंद्र पर रात एक बजे तक मतगणना चली।
पंचायत चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए और सिर्फ घाटीगांव में ही मतपेटी लुटने की घटना हुई। केंद्रों पर भीड़ का सिलसिला ज्यादा होने के कारण पुलिस को कई जगह भीड़ नियंत्रण भी करना पड़ा। इस तरह सौ से ज्यादा मतदान केंद्र थे जहां ऐसी स्थिति रही। मतदान दलाें से सामग्री लेकर जमा करने के लिए डा भीमराव अंबेडकर कालेज में अमले ने रातभर काम किया।
सुबह की पाली में महिलाओं ने किया मतदान
सुबह की पाली में महिला मतदाताओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया। महिलाओं ने वोट डालने के बाद अपने रूटीन काम संभाले और दोपहर से पुरूष मतदाताओं की कतार ज्यादा नजर आई। यही कारण था कि अधिकतर मतदान केंद्रों पर टोकन बांटने पड़े। पंचायत चुनाव में कुल 80 प्रतिशत मतदान जिले में हुआ जो कि काफी अच्छा है। इससे पहले भी अस्सी प्रतिशत मतदान हो चुका है लेकिन इस बार मतदान का प्रतिशत देखकर अफसर भी हैरत में रहे।
हुकुमगढ़ में 492 टोकन बंटे,रात एक बजे तक चली मतगणना
हुकुमगढ़ घाटीगांव के मतदान केंद्र पर दोपहर तीन बजे 492 टोकन बांटने पड़े। यहां तीन बजे इतनी लंबी कतार व भीड़ थी कि टोकन बांटने में ही सबसे ज्यादा समय लग गया। इसी कारण यहां रात एक बजे तक मतगणना चली और इसके बाद पोलिंग पार्टी लौटना शुरू हुई।
करही मतदान केंद्र: लौटने में सुबह पांच बज गए
घाटीगांव का करही मतदान केंद्र काफी दूर है इसी कारण यहां तो देर तक चली ही साथ ही यहां का मतदान दल सुबह पांच बजे लौटा। मतदान दल ने मतगणना की इसके बाद कुछ देर आराम भी किया क्योंकि दल काफी थक गया था।
कथन
इस बार पंचायत चुनाव में अच्छा मतदान हुआ। केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही और टोकन भी बड़ी संख्या में बंटे। घाटीगांव में दोबारा मतदान कराया जा रहा है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विनोद भार्गव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी,स्थानीय निर्वाचन,ग्वालियर
Posted By:
- Font Size
- Close
- # MP Panchayat Chunav 2021
- # MP Panchayat Elections 2021
- # Panchayat Elections in Madhya Pradesh
- # MP Sarpanch Election 2021
- # MP Sarpanch Election 2021
- # Janpad Panchayat Elections 2021
- # Jila Panchayat Elections 2021
- # MP Panchayat Chunav
- # Madhya Pradesh Panchayat Chunav
- # Madhya Pradesh Gram Panchayat Chunav
- # MP Sarpanch Chunav Date 2021
- # MP Panchayat Election
- # मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव