Pathan protest in Gwalior: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। शहरुख खान की पठान फिल्म आज रिलीज हुई और शहर के सिनेमाघरों में लगी। फिल्म के प्रदर्शन को रोकने के लिए बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालांकि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही सिनेमाघरों पर पुलिस बल तैनात किया था। लेकिन बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी सीएसपी विजय भदौरिय के साथ भेजा गया। उन्होंने भी प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस अफसरों ने काफी समझाया। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। वे सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन रोकना चाहते थे। कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन काफी समय तक चलता रहा।
ग्वालियर। शहरुख खान की पठान फिल्म आज रिलीज हुई और शहर के सिनेमाघरों में लगी। फिल्म के प्रदर्शन को रोकने के लिए बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। #PathanMovie #PathanMoviProtest pic.twitter.com/oCy2b6ss30
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 25, 2023
डीडी माल के सामने किया चक्काजाम
बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने डीडी मॉल के सामने सड़क को जाम कर दिया। इससे डीडी मॉल के सामने अफरा तफरी जैसा माहौल बन गया। वाहनों के जाम में फंसने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जाम लगाने व प्रदर्शन करने से काफी रोका। लेकिन कार्यकर्ताओं के ऊपर कोई असर नहीं हुआ। वे प्रदर्शन व जाम में लगे रहे।
विरोध को देखते हुए नहीं आए दर्शक
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध करने के चलते सिनेमा घरों पर इक्का दुक्का दर्शक ही देखने के लिए पहुंचे। लेकिन वे भी विरोध को देखते हुए सिनेमाघरों तक नहीं गए। उन्हें डर था कि कहीं उनके साथ कुछ हो न जाए।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close