Political fight on Internet Media: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। दोनों तरफ से तकनीकी हथियारों से लैस होकर राजनीतिक युद्ध की तैयारी हो रही है। यह तय है कि इस बार भी धरातल के साथ-साथ इंटरनेट मीडिया पर राजनीतिक वार होगा। राजनीतिक युद्ध के लिए इंटरनेट मीडिया का प्लेटफार्म तैयार है। भाजपा व कांग्रेस आइटी सेल में अपने-अपने योद्धाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ तैयार हैं।

फेक न्यूज का जवाब देने की तैयारी

दोनों दलों ने इंटरनेट वार के लिए रणनीति भी बना ली है। चुनाव के समय फेक न्यूज और वीडियो की बाढ़ सी आ जाती है। जनमानस इस फेक न्यूज व वीडियो से प्रभावित न हो, इसके लिए दोनों दलों के आइटी सेल ने कमर कस ली है। फेसबुक, टि्वटर सहित अन्य प्लेटफार्मों पर राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो गईं हैं। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा की मजबूत पकड़ बताई जाती है। किंतु इस बार कांग्रेस ने इंटरनेट मीडिया का चुनाव में उपयोग करने के लिए पूरी तैयारी की है। जल्द ही जिलास्तर पर वार रूम तैयार हो जाएंगें। कांग्रेस आइटी सेल के प्रभारी आदित्य सेंगर का ऐसा दावा है। भाजपा आइटी सेल के प्रभारी सुनील मिश्रा का दावा है मंडल व बूथ स्तर पर आइटी सेल सक्रिय है। मजबूत नेटवर्क है। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। दोनों राजनीतिक दलों ने इंटरनेट मी़डिया पर राजनीतिक युद्ध लड़ने के लिए युवाओं को जोड़ा है। 21 से 25 वर्ष युवाओं को शामिल किया गया है।

केपी सिंह का वीडियो कांग्रेस प्रसारित कर रही

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व गुना-शिवपुरी सांसद केपी सिंह यादव के बीच चल रहे शीत युद्ध को कांग्रेस अंचल सहित प्रदेश में इंटरनेट मीडिया पर उछाल रही है। कांग्रेस ने केपी सिंह द्वारा यादव समाज के सम्मेलन को लेकर सिंधिया के भाषण पर किए गए प्रहारों को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित किया जा रहा है। केपी सिंह के वीडियो को इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर बहुप्रसारित कर कांग्रेस के प्रवक्ता व आइटी सेल सवाल उठा रही है।

सिंधिया की टि्वटर प्रोफाइल को नहीं बनने दिया मुद्दा:

भाजपा ने सिंधिया की टि्वटर प्रोफाइल बदलने के लेकर उठाए मुद्दे को निस्तेज किया है। भाजपा की आइटी सेल भी कांग्रेस के हमलों का जवाब देने के लिए सक्रिय है। कांग्रेस ने हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर सिंधिया की टि्वटर प्रोफाइल को मुद्दा बनाने की कोशिश की। भाजपा के आइटी विभाग ने आम जनता के सामने फेक्ट सामने लाकर कांग्रेस के इस हमले को नाकाम कर दिया। इसी तरह से अब भाजपा व कांग्रेस के बीच इंटरनेट मीडिया पर वार शुरू हो गया है।

हम कोई जवाब नहीं देंगे, केवल फेक्ट सामने लाएंगें

कांग्रेस ने जिले में आइटी सेल का वार रूम बनाया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक विधानसभा में 10-10 युवाओं की टीम बनाई जा रही है। इस संबंध में दो दिन पहले भोपाल में कांग्रेस आइटी सेल की बैठक हो चुकी है। कांग्रेस की रणनीति है कि इंटरनेट मीडिया पर भाजपा से आरोप प्रत्यारोप में नहीं उलझना है। सिंधिया और उनके साथ गए लोगों ने कांग्रेस रहते हुए भाजपा के संबंध में क्या बयानवाजी की। और अब कैसे बदल गए। इसके वीडियो जन-जन तक इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पहुंचाने की रणनीति है।

आदित्य सेंगर , आइटी सेल कांग्रेस प्रभारी

प्रद्विदंदियों का जवाब देने हम तैयार हैं

भाजपा पहले से इंटरनेट मीडिया पर चुनावी वार लड़ने के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिले से लेकर मंडल व बूथ तक पर कार्यकर्ताओं की टीम है, जो निरंतर कांग्रेस के हमलों का जवाब दे रही है। फेक न्यूज व वीडियो का जवाब देने के लिए कांग्रेस को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया गया है। और प्रतिद्वंदियों के किसी भी झूठ का सच सामने लाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

सुनील मिश्रा, मीडिया प्रभारी भाजपा ग्वालियर

Posted By: anil tomar

Mp
Mp