Positive energy in House: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। घर का वातावरण अच्छा रखना चाहिए। घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार रखने की जरुरत होती है। यदि निगेटिव एनर्जी हुई तो फिर तनाव,बीमारी हो सकती है। इसलिए हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रखना जरुरी होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने के लिए हरे भरे पेड़ पौधे लगएं। लेकिन इन पौधों को वास्तु के हिसाब से लगाए तो और भी अच्छा। क्योंकि घर में हरियाली के साथ घर का वास्तु दोष भी हटे यह सबसे अच्छा तरीका होता है। कहते हैं कि घर में कुछ विशेष्ज्ञ पेड़ पौधों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
आज हम उन पेड़ पौधों को लगाएं जो मुख्य द्वार पर लगाने से आपके घर में सकारात्म ऊर्जा का संचार होता है। घर में खुशियां सकारात्मक ऊर्जा से ही आती हैं। तुलसी के पौधे को धार्मिक दृष्टि से जहां महत्वपूर्ण माना जाता है वहीं वास्तु में तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। दूसरा तुलसी का पौधा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिन और रात दोनों वक्त में ऑक्सीजन छोड़ता है। जब इस पौधे को मुख्य द्वार पर लगाया जाता है तो यह आस-पास के वातावरण को महकाने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और आपके घर के लिए लकी माना जाता है। कहते हैं कि तुलसी का पौधा धन को भी आकर्षित करता है। जैस्मिन प्लांट यानी चमेली का पौधा। घर के लिए जैस्मिन प्लांट बहुत ही लकी और पाजिटिव एनर्जी वाला माना जाता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू आपके तन-मन को महका देती है। कहते हैं कि अगर मुख्य द्वार पर चमेली का पेड़ लगाएं तो न सिर्फ यह आपके घर को सुगंध से भर देगा बल्कि धन में भी वृद्धि करेगा। मनी प्लांट को भी मुख्य द्वार पर लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। कहते हैं कि मनी प्लांट को चाहे घर के अंदर लगाएं या फिर घर के बाहर, यह सदा ही खुशियों को बढ़ाने वाला माना जाता है। कहते हैं कि मनी प्लांट की बेल को मुख्य द्वार पर लगाने ये यह आपके घर में सुख समृद्धि में वृद्धि करता है।
Posted By: anil tomar
- # Positive energy in House
- # Tree give Positive Energy
- # Vastu Tips
- # Gwalior News
- # Gwalior Beaking News