Pranam Gwalior: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मौसम विभाग के अनुमान जिले के किसानों की दिल की धड़कने बढ़ा दी है। अनुमान है कि गुरुवार को आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश की आशंका जताई है। दो दिन पूर्व घाटीगांव, भितरवार में हुई ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुया है। बुधवार की शाम से आसमान में बादल छाये हुये हैं। किंतु दोपहर तेज धूप निकली थी। मौसम विभाग के अनुसार आज गर्मी से कुछ राहत मिली थी। नगर में अब भी होली का खुमार उतरा नहीं है। होली मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन का सिलसिला जारी है। पाम रेजीडेंसी में गुुरुवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही नगर में सांप्रदायिक सदभाव का प्रतीक श्री पीर राज बाक्षर महाराज की दरगाह का उर्स चल रहा है। उर्स का आज दूसरा दिन है। कब्बाली के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
पाम रेजीडेंसी में कवि सम्मेलन आज
सिटी सेंटर स्थित पाम रेजीडेंसी में एक साम पाम के नाम के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को शाम सात बजे किया गया है। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि व्यंगकार व समाज सेवी राज चड्ढा होंगे। कवि सम्मेलन में कवि एवं गीतकार घनश्याम भारती, शायर मदन मोहन दानिश, शायर रश्मि सबा, हास्य कवि साजन ग्वालियर, कृष्ण कुमार पांडे, कवियात्री रेखा भदौरिया व मुक्ता सिकरवार अपनी रचनायें सुनायेंगीं।
राज बाक्षर के उर्स में आज
निम्बालकर की गोठ नंबर-दो पर हुजरात पुल पर स्थित पीर साहेब राज बाक्षर महाराज की दरगाह के उर्स के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह पांच बजे शहनाई वादन और सुबह नौ बजे ब्राह्मणों द्वारा मजार पर रुद्र अभिषेक किया जायेगा। एवं बाबा की आरती भंडारे का आयोजन किया जायेगा। शाम छह बजे कब्बाली का आयोजन किया जायेगा।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close