Pranam Gwalior: ग्वालियर, (नईदुनिया प्रतिनिधि) संत रविदास जयंती को लेकर राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर तैयारियां चल रहीं है। पांच फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ भी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री रविदास जयंती पर भिंड जिले से विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिये प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी आज दो दिन के प्रवास पर आ रहे हैं। इसके साथ कांग्रेस भी थाटीपुर स्थित दशहरा मैदान में संत रविदास जयंती समारोह की तैयारियां जुटी हुई है। इसके साथ जानकीवल्लभ मंदिर में चल रहे ब्रहोत्सव का आज अंतिम दिन है। अंतिन दिन भगवा वेंकटेश की शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकलेगी। नगर में ठंड के तेवर भी ढीले पड़ने शुरु हो गये हैं। इसके साथ गुरुवार को तेज धूप का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी ठंड असर कम रहेगा। सुबह व शाम को ठंड अवश्य रहेगी। खेलो का उल्लास में शहर डूबा हुआ है।

भगवान वेंकटेश की आज शोभा यात्रा निकलेगी

नई सड़क स्थित जानकीवल्लभ मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार, को भगवान वेंकटेश शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण के लिये निकलेंगे। श्रद्धालुओं द्वारा नगर भ्रमण के दौरान भगवान वेंकटेश की आरती उतारेंगे। और पुष्प वर्षा करेंगे। आयोजन समिति के भरत झंवर के बताया कि दोपहर 2 बजे नागोरिया पीठाधीपति विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज के मंगलानुशासन में भगवान वेंकटेश अपनी श्री शक्तियों, श्रीदेवी एवं भूदेवी के साथ भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे शोभा यात्रा नई सड़क की स्थित मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर प्रमुख बाजारों नई सड़क,गस्त का ताजिया, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, जीवाजी चौक, भाऊ का बाजार, सराफा बाजार, डीडवाना होली होते हुए पुनः मंदिर परिसर पर पहुंचकर समाप्त होगी।

प्रभारी मंत्री दो दिन के प्रवास पर आज आयेंगे

जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर आयेंगे। सिलावट इस दिन दोपहर 12 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे। इसके बाद व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुँचकर अधिकारियों की बैठक लेंगे। सिलावट दोपहर 3.15 बजे से व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल होंगे।

मुनिश्री अजित सागर महाराज के सुबह प्रवचन होंगे, गुरुभक्ति शाम को होगी

संतशिरोमणी आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक संत मुनि अजितसागर महाराज शुक्रवार को मुनिश्री के प्रवचन सुबह नौ बजे एवं शाम छहबजे से गुरू भक्ति नया बाजार जैन मंदिर में होगी।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close