Pranam Gwalior: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर में मानसून की आमद हाे चुकी है। बुधवार काे हुई झमाझम बारिश ने शहर काे तरबतर कर दिया। वहीं गुरूवार काे मानसून की बारिश के बीच सियासी पारा चढ़ने वाला है। नगरीय निकाय चुनाव के चलते शहर में कई राजनीतिक आयाेजन हैं। साथ ही कई धार्मिक आयाेजन भी हैं।

प्रवचनः 30 जून को सुबह 7 बजे से मंगल कलश पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। 8 बजे से मंदिर में ध्वजारोहण होगा। मुनिश्री के प्रवचन, सुबह 9 बजे से होंगे। इसके बाद मंडल विधान,11 बजे वेदिका शुद्धि क्रियाएं होगी।

सभाः केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में सुबह 10 बजे सीपी कालोनी, मुरार, सुबह 11 बजे घासमंडी, मुरार, दोपहर 12 बजे जैन धर्मशाला चिकसंतर, मुरार, शाम 4.30 बजे हेमसिंह की परेड, 5.30 बजे गुड़ी गुड़ा का नाका, शाम 6.30 बजे आनंद नगर और रात्रि 8 बजे गोवर्धन कालोनी, मुरार में सभाओं को संबोधित करेंगे।

जनसंपर्कः महाराष्ट्र भाजपा के सहप्रभारी एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया एवं महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा 30 जून को सुबह 8 बजे राक्सी टाकीज वार्ड क्रमांक-47 में एवं 50 में, वार्ड क्रमांक 39 में सुबह 10 बजे ढोली बुआ का पुल तथा वार्ड क्रमांक 8 में शाम 5:45 बजे विशाल रोड शो तथा यादव धर्मकांटा पर आमसभा व जनसंपर्क करेंगे।

बैठकः प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा एवं भाजपा की महापाैर प्रत्याशी सुमन शर्मा शाम 7.30 बजे होटल लैंडमार्क एनएक्स पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करेंगे।

भाजपा महिला माेर्चा की बैठकः भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया शाम 5 बजे होटल एंबियंस, रेलवे स्टेशन पर महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करेंगी।

आप की सभाः आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी मंत्री मुकेश गोयल आम आदमी पार्टी के वचन पत्र की घोषणा करेंगे। इसके बाद फूलबाग स्थित मानस भवन में आम सभा को संबोधित करेंगे।

पुतला दहनः उदयपुर में हिंदू टेलर कि हत्या के विरोध में बजरंग दल महाराज बाड़ा और हजीरा चौराहे पर शाम 4:30 बजे पुतला दहन करेगा।

Posted By: vikash.pandey

Mp
Mp