ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। चंबल संभाग के चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। भिंड, निवाड़ी और दतिया में एक- एक केंद्र पर सोमवार को शुरू हो चुका है। ग्वालियर की घाटीगांव जनपद में मंगलवार को पुनर्मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। 28 जून को सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।
भिण्ड जिले की जनपद पंचायत रौन के मतदान केंद्र क्र. 52 कन्या मावि पचोखरा में सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य, जिला निवाड़ी की जनपद पंचायत निवाड़ी के मतदान केंद्र क्र. 80 विनवारा में समस्त पदों, इसके पहले दतिया जिले की जनपद पंचायत दतिया की ग्राम पंचायत हतलई के मतदान केंद्र क्रं 300 के सभी पदों के लिए मतदान होगा। ग्वालियर के दुरसेड़ी मतदान केंद्र क्रं 138 पर सभी पदों के लिए मतदान होगा। हालांकि ग्वालियर में दुरसेड़ी पंचायत में मतदान के दौरान मतपेटियों को लूटने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोलिंग के लिए मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
भिंड, निवाड़ी और दतिया में सख्त सुरक्षा व्यवस्था: तीनों ही जिलों में जिन जिन जगहां पर रिपोल कराया जा रहा है। वहां पर प्रशासन व पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। जिससे किसी तरह की गड़बड़ी न हो। हालांकि इन मतदान केंद्रों पर रिपोल में मतदाता मतदान करने तो आ रहे थे। लेकिन मतदान काफी धीमी गति से हो रहा था। सख्त सुरक्षा व्यवस्था की वजह से ग्रामीण कुछ सहमे हुए भी नजर आ रहे थे। हालांकि प्रशासन व पुलिस के अफसर ग्रामीणों से निर्भीकता से मतदान करने की अपील कर रहे थे। साथ ही विश्वास दिला रहे थे कि मतदान के दौरान अब कुछ नहीं होगा। प्रशासन के प्रयास के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का आना शुरू हो गया था। वहीं पुलिस भी उपद्रव न हो इसके लिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुए थी।
Posted By:
- Font Size
- Close
- # Re Poll in Panchayat Election
- # MP Panchayat Chunav 2021
- # MP Panchayat Elections 2021
- # Panchayat Elections in Madhya Pradesh
- # MP Sarpanch Election 2021
- # MP Sarpanch Election 2021
- # Janpad Panchayat Elections 2021
- # Jila Panchayat Elections 2021
- # MP Panchayat Chunav
- # Madhya Pradesh Panchayat Chunav
- # Madhya Pradesh Gram Panchayat Chunav
- # MP Sarpanch Chunav Date 2021
- # MP Panchayat Elec