Republic Day 2023: ग्वालियर (नईदुिनया प्रितिनिध)। राधिका वेलफेयर सोशल फाउंडेशन द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह 8 बजे मेला सूर्यमंदिर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 74वें गणतंत्र दिवस पर 74 मीटर के तिरंगों को कंधे पर लेकर सैकड़ों शहरवासी चलेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष केके समाधिया, सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि 1917 में भी हमारी संस्था तिरंगा यात्रा निकाल चुकी है, लेकिन ये तिंरगा यात्रा और भी भव्य व अनूठी होगी। इस यात्रा में करीब 500 लोग 74 मीटर के तिरंगे को कंधे पर लेकर वंदेमातरण और भारत माता की जय का नारे लगाते हुए चलेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिजनों से भी यात्रा में सम्मलित होने के लिए संपर्क किया जा रहा है। शहर का कोई भी नागरिक इस यात्रा में शामिल होकर अपनी देशभक्ति का इजहार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा सूर्यमंदिर चौराहे से मेला रोड, स्टेशन बजरिया होते हुए फूलबाग वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पहुंचेगी, जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन होगा। सभी यात्री पैदल यात्रा में सम्मलित होंगे, साथ ही डीजे वाहन पर देशभक्ति के गीत बजते हुए चलेंगे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का एक मात्र उद्देश्य देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करना है।
मिलेट्स मेला 28 को फूलबाग मैदान पर लगेगा
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। जिले का ईट राईट मिलेट्स मेले का आयोजन 28 जनवरी को फूलबाग मैदान में किया जाएगा। मिलेट्स मेले की थीम के विषय स्वस्थ थाली मिलेट वाली, स्वास्थ्य राज पोषण अनाज, पोषण अनाज है गुणों का खजाना व सस्ता-सुगम है इसे खेतों में उगाना निर्धारित किया है। ईट राईट मेले में मिलेट्स के उत्पादन, खपत को बढ़ाकर पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ उत्पाद एवं उपभोग को बढ़ावा देने हेतु कृषि विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, आइएचएम विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएंगी।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Republic Day 2023
- # Gwalior News
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # Gwalior News
- # Gwalior
- # Gwalior Latest News
- # Gwalior Special News
- # ग्वालियर नेहरु युवा केंद्र न्यूज
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज