Robbers in Gwalior: ग्वालियर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर में लुटेरे फिर आ धमके हैं। एक के बाद एक शहर में लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। यही वजह है 3 दिन में लगातार लूट की 3 घटनाएं हुई है। लूट की घटनाएं होने के बाद पुलिस सक्रिय होती है। तब तक आरोपित भाग जाते हैं। शहर में रहने वाली महिलाएं और बुजुर्ग लुटेरों के टारगेट पर है।
ये हुई हैं वारदात
1. बुजुर्ग को लूटा
शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में पहले वाले 76 वर्षीय रिटायर्ड बिजली कर्मचारी सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आया। तो फोन पर बात कर रहे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल लूट कर भाग गया।
2. हाइवे पर लूट
ग्वालियर शिवपुरी हाईवे पर बाइक सवार दंपत्ति के साथ हथियारबंद बदमाश लूट कर भाग गए। घाटी गांव स्थित दुरसेड़ी गांव का रहने वाला विक्रम आदिवासी अपनी पत्नी और साली के साथ जा रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसे रोका, उसकी मारपीट की और उसकी पत्नी के गहने लूट ले गए। घाटीगांव पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिए लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
3. पुरानी छावनी में मंगलसूत्र लूटा
पुरानी छावनी इलाके में अपने पति के साथ जा रही अलीमा खान का मंगलसूत्र बाइक सवार बदमाश लूट कर ले गए। यह घटना बीती शाम की है। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है, लेकिन इस मामले में भी पुलिस आरोपी नहीं पकड़ पाई है।
शहर में सिर्फ नाम की चेकिंग, इसलिए सक्रिय हो गए बदमाश
शहर में सिर्फ नाम की चेकिंग हो रही है, चौराहों पर पुलिस नजर तो आती है, लेकिन सिर्फ चालन काटती हुई। चेकिंग ढीली पड़ी तो बदमाश सक्रिय हो गए।
क्या कहते हैं एसपी
लुटेरों को पकड़ने के लिए टीम लगाई हैं। इन वारदातों को रोकने के लिए चेकिंग करवाई जा रही है। स्पष्ट निर्देश हैं बिना नंबर की बाइक, नकाबपोश युवकों को रोककर जरूर चेकिंग की जाए।
राजेश सिंह चंदेल, एसएसपी
Posted By: anil tomar
- # Robbers in Gwalior
- # Gwalior Crime News
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # Gwalior News
- # Gwalior
- # Gwalior Latest News
- # Gwalior Special News
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर न्यूज
- # ग्वालियर
- # ग्वालियर ताजा खबर
- # ग्वालियर स्पेशल न्यूज