- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा।
- कमल नाथ पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कसा तंज
ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जौरा रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुुये कहा कि पिछड़े वर्ग के हित के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी लड़ाई लड़कर जीत हासिल की है। यह शिवराज सरकार की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के साथ बड़ा विश्वासघात किया था। भाजपा ने हमेशा समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है. कांग्रेस ने केवल लोगों का ध्यान भटकाने का काम किया है। कांग्रेस ने सिर्फ एक धर्म विशेष के लोगों के लिए काम किया है। कैलाश विजयवर्गीय आज जौरा में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के यहां गए हैं।
कभी-कभी कमल नाथ भी सच बोलते हैंः कांग्रेस की बैठक में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की तारीफ करने के सवाल पर विजयवर्गीय का कहना था कि कमल नाथ के मुंह से भी कभी-कभी सच निकल जाता है। कांग्रेस को किसने मुद्दे उठाने के लिए रोका है। कांग्रेस आज परिवारवाद के कारण नेतृत्वविहीन हो गई है।
आक्रांताओं ने हमारे मंदिरों पर हमले किएः कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति के साथ हमारे मंदिरों पर हमले कर उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन उनका अस्तित्व नहीं मिटा पाए। देश में पहली बार इन आक्रांताओं के कलंक को धाेने का काम किया जा रहा है और सच को लोगों के सामने लाया जा रहा है। कांग्रेस आजादी के 70 साल बाद भी यह कार्य नहीं कर पाई। क्योंकि कांग्रेस एक समुदाय विशेष को अपना वोट बैंक समझकर इन मुद्दों को अनदेखा करती रही। उन्होंने कहा कि ठोस साक्ष्यों के साथ इन मंदिरों का सच लोगों के सामने आना चाहिए।
Posted By: anil.tomar
- Font Size
- Close