Shradh Paksha 2021: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। कटोराताल पर इस साल आमजन सोमवार से तर्पण कर सकेंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी सीइओ जयति सिंह ने छोटे ताल को भरने के निर्देश दिए हैं। तर्पण के लिए ताल भर जाने से यहां पर सैकड़ो लोग तर्पण करने के लिए आएंगे। वहीं वर्तमान समय में कटोराताल के अंदर चल रहे निर्माण कार्य को भी देख सकेंगे।
कटोराताल के अंदर निर्माण कार्य चल रहा है, यहां पर म्यूजिकल फुब्बारा लगा हुआ है, इसके चलते स्मार्ट सिटी ने यहां पर लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए ताला लगा दिया था। लेकिन तर्पण के दौरान यहां पर दशकों से लोग आकर अपने पूर्वजों को जल अर्पित करते हैं। लेकिन इस साल निर्माण कार्य के चलते छोटे ताल को भरा नहीं गया था। लेकिन तर्पण की जानकारी मिलने के बाद स्मार्ट सिटी सीइओ जयति सिंह ने इसे भरने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को यह तालाब भर दिया जाएगा जिससे लोग इसमें तर्पण कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से पिछले दो साल से कटौरा ताल पर लोग अपने पितरों को तर्पण नहीं कर पा रहे थे। क्योंकि कोरोना की वजह से नगरनिगम ने इसे बंद कर दिया था। इस बार भी अभी तक इस ताल के गेट पर ताला लगा हुआ था। हालांकि इस बार कटौरा ताल में काम चल रहा है। लेकिन लोगाें की आस्था को देखते हुए स्मार्ट सिटी ने निर्णय लिया है कि कटौरा ताल में लोग पितरों को तर्पण कर सकेंगे और इसके लिए इसमें बने छोटे तालाब में पानी भरा जाएगा।
Posted By: anil.tomar
- Font Size
- Close
- # Shradh Paksha 2021
- # Shradha Paksha 2021
- # Gwalior Pitru Paksha News
- # Gwalior Sarva Pitru Amavasya News
- # Gwalior Gaj Chhaya Yog News
- # Gwalior Dharma Samaj News
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # Gwalior News
- # Gwalior
- # Gwalior Taza Khabar
- # Gwalior Special News
- # ग्वालियर पितृ पक्ष न्यूज
- # ग्वालियर सर्व पितृ अमावस्या न्यूज
- # ग्वालियर गज