ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। जम्मू कश्मीर में 29 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके सक्रिय होने के बाद ही हवा का रुख बदलेगा। 30 जनवरी के बाद ही हवा का रुख बदलने के आसार हैं। तब तक उत्तरी हवा का चलना जारी रहेगा। उत्तरी हवा के चलते 28 से 30 जनवरी के बीच दिन व रात में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। उत्तरी हवा की गति भी बढ़ गई है। इससे शीतलहर के भी आसार बनने लगे हैं। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आती है तो शीतलहर की स्थित बन जाएगी। हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन यह सुबह के समय धूप को प्रभावित नहीं करेगा।
जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फील हवा के कारण गुरुवार को दिन शीतल (कोल्ड डे) रहा। इससे दिन में कंपकपी जारी रही। शाम के समय ठंड बढ़ गई। 22 दिन बाद शहर का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा है। सुबह भी धूप निकली, लेकिन दोपहर में मौसम बिगड़ गया। बर्फील हवा व बादलों के चलते धूप को बेअसर कर दिया। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक इसकी तरह का मौसम रहने के आसार जताए हैं। 28 जनवरी को कोल्डे रिकार्ड हो सकता है। उत्तरी हवा से ठंड जारी रहेगी। जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो चुकी है। पश्चिम विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा का रुख उत्तरी हो गया है। यह हवा अपने साथ जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। हवा की गति भी 4 से 6 किमी प्रतिघंटा हो गई है। हवा की गति बढ़ने से ठंड की चुभन बढ़ी है। दिन के साथ-साथ रात में भी ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री व दिन का 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
वर्जन-
ग्वालियर-चंबल संभाग को 72 घंटे तक ठंड से राहत की संभावना नहीं है। नया पश्चिमी विक्षोभ विक्षोभ आने के बाद हवा का रुख बदलने पर ठंड में कमी आएगी।
वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल
Posted By: anil.tomar