- आंधी के कारण रात और दिन में कई बार गई बिजली
ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को प्रभावित करने वाले सिस्टम बन रहे हैं। इन सिस्टम के चलते हवा में नमी आ रही है। पहले दिन से ही नौतपा नहीं तपा है। पहले दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा था। दो दिनों तक तापमान 41 डिसे से अधिक दर्ज नहीं हुआ। गर्मी होने के कारण शाम को मौसम बदल रहा है, रोज आंधी व बारिश आ रही है। गत दिवस दो बार आंधी आई, शुक्रवार को आसमान साफ रहने से तेज धूप निकली और दोपहर में गर्मी बढ़ने पर मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छा गईं, तेज हवा चलने लगी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस बारिश से अधिकतम तापमान में 10 डिसे की गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिसे कम दर्ज हुआ। रात का तापमान भी सामान्य से 3.6 डिसे कम रहा। शनिवार को भी आंधी आने व बादल छाने के आसार रहेंगे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण अगले 48 घंटों तक आंधी-बारिश के आसार रहेंगे।
आंधी से बिजली ज्यादा प्रभावित
दो दिन से आ रही आंधी व बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। गत दिवस शाम को आंधी आने से बिजली व्यवस्था बिगड़ गई थी। जब बिजली कंपनी ने लाइनों को दुरुस्त कर बिजली बहाल की तो आधी रात को फिर आंधी आ गई। इस आंधी के कारण रात में शहर में बिजली गुल हो गई। दो से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लश्कर, मुरार सहित अन्य जगहों पर बिजली व्यवस्था बिगड़ गई।
इन कारणों से बदल रहा मौसम
- पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। ग्वालियर-चंबल संभाग ट्रफ लाइन के दक्षिण में है। इस ट्रफ लाइन से हवा में नमी आ रही है। यह नमी बादल बनकर बरस रही है, आंधी भी आ रही है।
- पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर पहुंच चुका है। यह 24 घंटे में जम्मू कश्मीर में पहुंच जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर से नमी आ रही है।
- बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी से मौसम बदला हुआ है। अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है।
Posted By: anil tomar
- Font Size
- Close
- # Gwalior Weather Update
- # Nautapa
- # Storm today
- # Gwalior Nautpa News
- # Gwalior Weather Report News
- # Gwalior will be cloudy
- # Gwalior temperature will rise
- # Gwalior Weather Bulletin
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # Gwalior Weather Forecast March 7
- # ग्वालियर वेदर रिपाेर्ट न्यूज
- # ग्वालियर विंटर सीजन न्यूज
- # ग्वालियर में छाएंगे बादल
- # ग्वालियर में बढ़ेगा तापमान
- # ग्वालियर वेदर बुलेटिन
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज
- # ग्वालियर वेदर फाेरकॉस्ट 7 मार्च