Third day of Nautapa in Gwalior: बलबीर सिंह, ग्वालियर नईदुनिया। शुक्रवार को नौ तपा का तीसरा दिन है, लेकिन तीसरा दिन तपने वाला नहीं है, क्योंकि हवा में नमी अधिक है। हल्की गर्मी बढ़ने पर दोपहर बाद बादल छा जाएंगे और आंधी बारिश शुरू हो जाएगी। इससे मौसम में ठंडक आ जाएगी। गुरुवार-शुक्रवार की रात आंधी बारिश हुई। इससे रात में ठंडक रही, लेकिन सूर्य अस्त के साथ ही उमस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई तक आंधी बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग ने 27 मई को भी बारिश व आंधी के आसार जताए हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होने के बाद सुबह आसमान साफ हो गया था। गत दिसव सूरज की तल्खी बढ़ गई। नौ तपा के दूसरे दिन लोगों को तपन का अहसास हुआ। दोपहर में गर्म हवा चली, लेकिन हवा को बंगाल की खाड़ी से नमी मिल गई, जिसके चलते शाम को बादल छा गए। 25 से 30 किमी प्रतिघंटा की गति से आंधी शुरू हो गई। गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। इस बारिश से शाम को मौसम में ठंडक आ गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जाे सामान्य से 3 डिसे कम रहा। इस कारण रात में भी गर्मी से राहत रही।
कल आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ, आंधी बारिश की गतिविधियों में होगी बढ़ोतरी
-बंगाल की खाड़ी से राजस्थान तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। यह ट्रफ लाइन ग्वालियर चंबल संभाग से होते हुए राजस्थान तक जा रही है। ट्रफ लाइन के सहारे बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी आ रही है। इस नमी से मौसम बदला है।
-नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह ईरान के ऊपर सक्रिय है। 28 मई के जम्मू कश्मीर पहुंच सकता है।
-एक ट्रफ लाइन कर्नाटक से होते हुए कोमरीन सागर तक बनी हुई है। यह ट्रफ लाइन भी नमी लेकर आ रही है।
- हवा को चारों ओर से नमी मिल रही है, जिसके चलते मौसम बदला है। इसका असर अगले 24 घंटे तक रहेगा। 28 को पश्चिमी विक्षोभ आने पर फिर से आंधी बारिश का आना शुरू हो जाएगा। नौ तपा नहीं तपने वाले हैं।
Posted By: vikash.pandey
- Font Size
- Close
- # Third day of Nautapa in Gwalior
- # Gwalior Weather Report
- # Gwalior Weather Update
- # Gwalior Weather Forecast
- # Gwalior Weather Bulletin
- # Gwalior City Weather
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # ग्वालियर वेदर रिपाेर्ट
- # ग्वालियर वेदर अपडेट
- # ग्वालियर वेदर फाेरकास्ट
- # ग्वालियर वेदर बुलेटिन
- # ग्वालियर सिटी वेदर
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज