Vande Bharat Express: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। पश्चिम रेलवे ने रानी कमलापति (भोपाल) स्टेशन से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस का ग्वालियर में ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया है। गुरुवार को रेलवे बोर्ड से इस ठहराव की अधिसूचना आ सकती है। किराया, समय व रिजर्वेशन की स्थिति स्पष्ट होगी। यात्री कब से इसमें सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन के स्टापेज की प्रारंभिक सूचना जारी की गई थी, उसमें ग्वालियर में स्टापेज नहीं था। भोपाल से चलने के बाद आगरा व नई दिल्ली में ठहराव था। नईदुनिया ने इस मुद्दे को लेकर लगातर खबरें प्रकाशित की। शहर के व्यापारिक संगठनों ने इस ट्रेन के स्टापेज की मांग उठाई। रेल मंत्री को ट्वीट भी किए। इसके बाद ट्रेन के स्टापेज का प्रस्ताव दिया है।

मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस एक अप्रैल से दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन का जो समय निर्धारित किया गया है, वह ग्वालियर के यात्रियों के काफी अच्छा हैं। क्योंकि भोपाल जाने के लिए शाम की ट्रेनों में बर्थ के लिए मारामारी करनी पड़ती है। इसमें आसमानी से चैयर मिल जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए भी दोपहर में एक ट्रेन मिल गई है। भोपाल से आने के लिए भी एक ट्रेन मिल गई है। ग्वालियर के लिए अच्छी सौगात मिल रही है। वंदे भारत ट्रेन के स्टापेज के प्रस्ताव का शहर के व्यापारी व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। रेल मंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस का यह समय किया गया है प्रस्तावित

ट्रेन नंबर-20171 रानी कमलापति से नई दिल्ली

समय -- स्टेशन

रवानगी 05:30 रानी कमलापति

08:46 झांसी

09:48 ग्वालियर

11:23 आगरा

12:40 पलवल

ट्रेन नंबर 20172 नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन

समय स्टेशन

रवानगी-14:30 नई दिल्ली

15:10 पलवल

16:20 आगरा

17:45 ग्वालियर

19:03 झांसी

22:20 रानी कमलापति

फैक्ट फाइल

-रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच की दूरी 708 किमी

- 7.50 घंटे पूरा करेगी सफर।

- औसत गति 90.38 किमी प्रतिघंटा।

- शताब्दी एक्स्प्रेस के चैयर कार की तुलना में 10 से 15 फीसद अधिक हो सकता है किराया।

- शताब्दी की तुलना में वंदे भारत एक्सप्रेस 708 किमी सफर पूरा करने में 45 मिनट कम समय लगाएगी।

इनका कहना है

- वंदे भारत ट्रेन का ग्वालियर में स्टापेज का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया गया है। रेलवे बोर्ड से अधिसूचना जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। एक दो दिन में अधिसूचना जारी हो जाएगी, उसके बाद ट्रेन सिस्टम में दिखने लगेगी।

हिमांशू शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे

Posted By: anil tomar

Mp
Mp