Vande Bharat Express: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। वंदे भारत एक्सप्रेस का ग्वालियर में स्टापेज नहीं होने से शहर के लोगों के बीच काफी निराशा है। इस ट्रेन का जो शेड्यूल निर्धारित किया गया है, वह भोपाल व दिल्ली जाने के लिए काफी अच्छा है। भोपाल से ग्वालियर के बीच जो रात में सफर करते हैं, उनके लिए यह ट्रेन काफी अच्छी है। दिल्ली के लिए भी इस ट्रेन से दिन में रवाना हो सकते हैं। लोगों ने इस ट्रेन से सफर करने के सपने संजोए रखे थे। वंदे भारत ट्रेन मध्य प्रदेश के हिस्से में दौड़ेगी, लेकिन स्टापेज नहीं दिया है। वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की गई थी, तभी से लोगों को उम्मीद थी कि इस ट्रेन में शहर के लोगों को भी सफर का मौका मिलेगा, लेकिन रेलवे बोर्ड ने ग्वालियर का सपना तोड़ दिया।

लग्जरी सफर है वंदे भारत ट्रेन का द्यट्रेन में हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स दिए गए हैं और मनोरंजन के लिए 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी लगी हुई है। द्यट्रेन के गेट स्वत: ही खुलते हैं और हर गेट के फुटरेस्ट बाहर आते हैं। द्ययात्रियों की सुरक्षा के लिए फायर सेंसर जीपीएस और कैमरे की भी हैं। दिव्यांग यात्री के लिए सीट हैंडल्स पर ब्रेल लिपि में और दिव्यांग फ्रेंडली बायो टायलेट भी लगे हुए हैं। द्यट्रेन में इंटेलिजेंस ब्रेकिंग सिस्टम लगा है, जो कम समय में भी ट्रेन को रोकने में मदद करता है।

135 किमी प्रतिघंटा की गति से दौड़ेगी, प्वाइंटों की जांच की

रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इस ट्रेन का ग्वालियर में स्टापेज नहीं है, लेकिन ग्वालियर स्टेशन से 135 किमी प्रतिघंटा की गति से गुजरेगी। इसकी रफ्तार को देखते हुए सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने ग्वालियर स्टेशन से बिरला नगर के बीच ट्राली निरीक्षण कर ट्रैक के प्वाइंटों की जांच की। ट्रैक की सामग्री की भी जांच की, जिससे वंदेभारत की रफ्तार में कोई बाधा न आए। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन का खाली रैक आगरा पहुंच रहा है। आगरा से निजामुद्दीन के बीच 160 किमी प्रतिघंटा की गति से ट्रायल लिया जाएगा। गत दिवस इस ट्रेन का रैक भोपाल आ गया था। पश्चिम मध्य रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी किया है। जारी किए शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन सुबह 5:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन भोपाल, बीना, झांसी होते हुए चलेगी, लेकिन इन स्टेशनों पर भी इसका स्टापेज नहीं दिया है। रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच सिर्फ आगरा स्टेशन पर पांच मिनट का स्टापेज प्रस्तावित है। इसके बाद ये ट्रेन सीधे दोपहर 1:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली से ट्रेन को दोपहर 2:45 बजे रवाना किया जाएगा। वहां से भी इसका स्टापेज आगरा में ही दिया गया है। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर रात 10:35 बजे पहुंचेगी।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp