Vehicles Sale in Mela: ग्वालियर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों की बंपर बिक्री जारी रही है। हर दिन 200 कार व 200 दुपहिया वाहन बिक रहे हैं। हर एजेंसी की बिक्री हो रही है। कोविड-19 के दौरान जो मंदी का दौर झेला था, उससे बाहर निकल आए हैं। शनिवार व रविवार को भी बड़ी संख्या में वाहन बिक सकते हैं। दुपहिया व चार पहिया 500 बिक सकते हैं। इस बंपर बिक्री से डीलरों के चेहरे खिले हुए हैं। इस बार हजार करोड़ के ऊपर कारोबार जाने की संभावना है। पूरे प्रदेश से लोग वाहन खरीदने मेले में आ रहे हैं। चार पहिया पर बड़ी बचत हो रही है।

मेले का शुभारंभ होने के बाद आठ जनवरी से रोड टैक्स में 50 फीसद की छूट मिलना शुरू हो गई थी। पहले दिन 324 कारों का सत्यापन हुआ था और उन्हें छूट मिली थी। मेले की छूट की वजह से हर बंपर बिक्री हुई। चार पहिया, दुपहिया व तिपहिया, हल्के माल वाहक वाहनों की बिक्री हो रही है। एजेंसियों पर खरीददारों की भीड़ लगी है। शिवपुरी लिंक रोड पर हर कंपनी के ट्राले वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। मेले में सत्यापन के लिए कतार लगी हुई है। इस बार मेले से 1000 करोड़ से अधिक के वाहन बिकने के आसार हैं, क्योंकि पिछले साल मेला नहीं लगा था और लोगों को छूट नहीं मिली थी। लोग मेले की छूट के इंतजार में थे। वहीं लोगों को अपने पसंद की गाड़ी आसानी से मिल रही है। इसके अलावा सहालग भी चल रहा है, जिसकी वजह से भी वाहन बिक रहे हैं। बचत के चलते ग्वालियर से वाहन खरीद रहे हैं।

60 लाख से अधिक कीमत की तीन गाड़ियां बिकी

-मेले में मर्सडीज, बीएमडब्ल्यू, जीप कंपास, आडी सहित अन्य महंगी गाड़ियां भी बिक रही हैं। दो गाड़ियां 60 लाख से अधिक कीमत की बिकी है।

- हर दिन पांच से मंहगी गाडियां मेले में बिक रही है।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close